फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसाम टी हाऊस में पकड़ी 90 लाख की कर चोरी

Mon, 19 Sep 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
income tax - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
आयकर विभाग की ओर से ट्राइसिटी में चल रहे सर्वे के तहत लाखों की कर चोरी के मामले पकड़े गए हैं। इनमें बाबे दी हट्टी के नाम से मशहूर आसाम टी हाऊस सेक्टर-26 से 90 लाख की कर चोरी का मामला सामने आया है। इससे पहले चंडीगढ़ डायग्नोस्टिक सेंटर से पौने दो करोड़ की कर चोरी सामने आई थी। इसके अलावा भी विभाग कई अन्य प्रतिष्ठित सेंटरों से भी लाखों की कर चोरी पकड़ चुका है। कर चोरी करने वालों ने इस राशि को विभाग को सरेंडर कर दिया है। 
विज्ञापन


आयकर विभाग की टीमें इस महीने की शुरुआत में ट्राइसिटी के कई प्रतिष्ठानों पर सर्वे कर चुकी हैं। सूत्रों के अनुसार, कई जगह टीमों ने कर चोरी पकड़ी है। जहां-जहां से कर चोरी पकड़ी गई है वहां सर्वे को सर्च में तब्दील किया गया है। सूत्रों के अनुसार, इनकम टैक्स अफसरों को पिछले दिनों पंचकूला बेस हर्बल प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी के मालिक प्रवीण गोयल के यहां से दो करोड़ रुपये कैश मिले थे। गोयल के राशि सरेंडर न करने पर विभाग ने उनके यहां से कई दस्तावेज जमा कर लिए थे। साथ ही सर्वे को सर्च में तब्दील कर दिया था।

सूत्रों के अनुसार, पिछले एक सप्ताह में विभाग ने चंडीगढ़ डायग्नोस्टिक सेंटर से पौने दो करोड़, आसाम टी हाऊस सेक्टर-26 से 90 लाख, सेक्टर-44 स्थित सफायरल डायग्नोस्टिक सेंटर से 50 लाख की कर चोरी पकड़ी थी। वहीं, सेक्टर-37 के डॉक्टर अनिल मल्होत्रा के यहां से 25 लाख की कर चोरी पकड़ी थी। आयकर विभाग के अफसरों का कहना है सर्वे आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन


इनके यहां भी हुए थे सर्वे
निक्कामल बाबूराम ज्वेलर्स सेक्टर-22, सेक्टर-19 के चीफ बूट हाउस, चंडीगढ़ और पंचकूला के कई ज्वैलर्स, सोहाना में जय मां लक्ष्मी प्लाईवुड समेत कई जगह सर्वे हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें