फेसबुक पर वजह लिखकर थाने में एएसआई ने फंदा लगाकर जान दे दी, पर हैरानी की बात ये है कि उसके सीने में गोली लगी हुई थी। घटना हरियाणा के सोनीपत की है। मृतक की पहलचान वीरेंद्र के रूप में हुई।
पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है कि गोली मारने के बाद फंदा कैसे लगा लिया। वहीं वीरेंद्र नाम से बने एक फेसबुक पेज पर उसकी डाली पोस्ट मिली है, जिसमें उसने सुसाइड किए जाने का कारण लिखा है। एएसआई ने फेसबुक पर मौत का कारण बताया कि वह वार्ड-7 के विमल किशोर के उत्पीड़न से काफी परेशान थे।
उन्होंने इसकी शिकायत सोनीपत के एसपी अश्विन शेनवी को दी थी, जिसको लेकर उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। इंसाफ न मिलने पर आहत वीरेंद्र ने आत्महत्या कर ली। अब पुलिस यह तलाश रही कि ये फेसबुक पेज वीरेंद्र का ही है या नहीं।
कुछ महीने पहले ही ट्रांसफर होकर आया था
एएसआई ने थाने में लगाया फंदा
डीएसपी आर्यन, एफएसएल की टीम और तहसीलदार मामले की जांच कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, वीरेंद्र रोहतक का रहने वाला था। वह कुछ महीने पहले ही ट्रांसफर होकर मुरथल थाने में आया था।
सप्ताहभर पहले पानीपत के वार्ड-7 के पार्षद विमल किशोर के भाई मुरथल स्थित अपने गांव में आए हुए थे। यहां उनका अपने दूसरे भाई से झगड़ा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने झगड़ा सुलझाने की कोशिश की, लेकिन दोनों पक्ष हाथापाई पर उतर आए तो एएसआई वीरेंद्र ने दोनों पक्षों पर धारा 751 के तहत मामला दर्ज कर लिया।
मामला दर्ज होने पर पार्षद विमल किशोर ने सोनीपत के एसपी पर दबाव बनाया, जिसके बाद वीरेंद्र व एक अन्य पुलिस कर्मचारी को लाइन हाजिर कर लिया गया।