सोनिया विहार इलाके में नौवीं कक्षा की छात्रा ने कंपार्टमेंट का पेपर खराब होने के बाद हताश होकर फांसी लगा ली। मृतका की शिनाख्त शिखा (16) के रूप में हुई है। पुलिस को मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
शुरूआती जांच के बाद पुलिस को पता चला है कि गत 29 अप्रैल को छात्रा ने गणित विषय का कंपार्टमेंट का पेपर दिया था। पेपर खराब होने के कारण यह काफी परेशान थी। बृहस्पतिवार को इसका विज्ञान का दूसरा पेपर होना था।
लेकिन इससे पूर्व ही छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद छात्रा का शव परिवार को सौंप दिया है। परिजनों से पूछताछ कर सोनिया विहार थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।