फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म: ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर एएसआई सस्पेंड, 10 पर केस...5 संदिग्ध हिरासत में

Tue, 12 Feb 2019 09:39 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हलवारा/लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

लुधियाना में शनिवार देर रात दोस्त के साथ घूमने गई युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में जगरांव पुलिस की लापरवाही सामने आने के बाद अब अधिकारी डैमेज कंट्रोल में जुट गए है। सोमवार को ड्यूटी पर तैनात एएसआई विद्या रतन को सस्पेंड कर दिया गया है। गौरतलब है कि एएसआई विद्या रत्न वही अधिकारी है जिसके पास रात के समय शिकायत पहुंची थी। 

विज्ञापन


वह दो घंटे तक कार्रवाई करने की जगह टालमटोल करता रहा। घटनास्थल पर जाकर खाली हाथ वापस लौट आया था। सूत्रों के मुताबिक पांच संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 10 के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। डीआईजी लुधियाना रेंज रणवीर सिंह खटड़ा अब खुद मामले पर नजर रख रहे है।

सोमवार को वह एसएसपी जगरांव वरिंदर सिंह बराड़ के साथ अस्पताल पहुंचे। वहां उन्होंने पीड़ित युवती और युवक से बातचीत की। डीआईजी रणवीर सिंह खटड़ा ने बताया कि शनिवार की रात को पीड़ित युवक का दोस्त थाना दाखा पहुंचा था लेकिन ड्यूटी पर तैनात एएसआई विद्या रतन उसके साथ समय पर नहीं गया। सूचना मिलने के काफी समय बाद वह मौके पर गया और खाली हाथ लौट आया। 
विज्ञापन


दो दिन तक पीड़ित की कार को ही नहीं लिया कब्जे में 
जब पुलिस के पास मामला पहुंचा तो पुलिस ने उक्त कार को भी कब्जे में नहीं लिया जिस कार में पीड़ित युवक और युवती घूमने के लिए निकले थे। उसी कार में आरोपियों ने तोड़फोड़ की थी और सामान लूटा था। उस पर आरोपियों के फिंगर प्रिंट थे। जब इस बात का पता डीएसपी दाखा हरकमल कौर को चला तो उन्होंने दाखा पुलिस मुलाजिमों को फटकार लगाई। इसके बाद पुलिस ने दो दिन बाद सोमवार दोपहर को गाड़ी को कब्जे में लिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें