फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: स्टेनगन साफ करते वक्त चली गोली, ASI को लगी, ऑपरेशन हुआ मगर हालत नाजुक

Sun, 05 Jun 2022 05:28 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

रविवार को स्टेनगन साफ करते वक्त एएसआई को गोली लग गई। इसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने तुरंत ऑपरेशन कर गोली निकाल दी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर के छेहरटा इलाके में रहने वाले पंजाब पुलिस के एक एएसआई को रविवार को अपनी सर्विस स्टेनगन साफ करते वक्त गोली लग गई। गंभीर हालत में उन्हें अमृतसर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं दूसरी तरफ छेहरटा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह ने बताया कि मुलाजिम का ऑपरेशन कर दिया गया है, मगर हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक छेहरटा इलाके में रहने वाले एएसआई जसवंत सिंह पीसीआर में तैनात हैं। उनके दोनों बच्चे कनाडा में हैं और तीन माह पहले ही उनकी पत्नी की मौत हो गई थी। पत्नी की मौत के बाद से ही एएसआई जसवंत सिंह मानसिक तनाव में थे। रविवार को स्टेनगन साफ करते वक्त उन्हें गोली लग गई। इसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने तुरंत ऑपरेशन कर गोली निकाल दी। 

इस संबंध में छेहरटा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह ने बताया कि पीसीआर में तैनात जसवंत सिंह रविवार को सुबह अपनी सर्विस स्टेनगन साफ कर रहे थे तभी अचानक गोली चल गई, जो एएसआई के सिर में जा लगी। उन्होंने बताया कि एएसआई पत्नी की मौत से परेशान जरूर थे लेकिन यह घटना स्टेनगन से अचानक गोली चलने से हुई है। उन्होंने बताया कि एएसआई के दोनों बच्चे कनाडा में हैं और वे सामान्य तौर पर ड्यूटी कर रहे थे। उन्होंने बताया कि जसवंत सिंह के माता और पिता के बयान लिए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें