फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीनियर होने के कारण लापरवाही पर टोकता था, तंग आकर मार डाला

Fri, 30 Jun 2017 09:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
मोगा-लुधियाना रेल मार्ग स्थित गांव मेहना रेलवे स्टेशन पर रेल लाइन पर काम करते गैंगमैनों ने अपने साथी सीनियर गैंगमैन की बेसबॉल के बल्लों से पिटाई की। घायल गैंगमैन ने रात को सिविल अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ हत्या का पर्चा दर्ज किया है। सीनियर गैंगमैन अपने जूनियर्स को काम में लापरवाही के प्रति टोकता था, जिसकी रंजिश में आरोपियों ने उसकी पिटाई की।  

रेलवे पुलिस थाना फरीदकोट प्रमुख बलवीर सिंह घुमन ने बताया कि गैंगमैन ननकू राम (55) निवासी प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश) रेलवे विभाग में तकरीबन 40 वर्ष से नौकरी कर रहा था। फिलहाल उसकी ड्यूटी मोगा-लुधियाना रेल मार्ग स्थित गांव मेहना रेलवे स्टेशन में थी। उन्होंने बताया कि 28 जून शाम करीब साढ़े चार बजे वह अपने साथी गैंगमैन मोहन तनवर, सोमवीर, विजय राय और अजय कुमार के साथ रेल लाइन पर काम कर रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताई यह वजह

जानकारी देते हुए रेलवे पुलिस थाना फरीदकोट प्रमुख बलवीर सिंह घुमन
बलवीर सिंह घुमन ने बताया कि गैंगमैन ननकू राम दूसरे गैंगमैनों से सीनियर होने के कारण उनको ड्यूटी में लापरवाही के लिए टोकता रहता था। इस रंजिश के तहत उनका काम करते झगड़ा हो गया।

सभी आरोपियों ने ननकू राम पर बेसबॉल के बल्ले से हमला कर दिया। गंभीर हालत में ननकू राम को स्थानीय सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां रात को उसने दम तोड़ गया।

उन्होंने बताया कि विभाग के कर्मी शबीला राम के बयानों पर चारों गैंगमैनों मोहन तनवर, सोमवीर, विजय राय और अजय कुमार के खिलाफ रेलवे पुलिस थाना फरीदकोट में हत्या का केस दर्ज किया गया है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें