फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजन बोले, नितिन नहीं कर सकता आत्महत्या

Tue, 23 Feb 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी
विज्ञापन
विज्ञापन
लालड़ू क्षेत्र स्थित टॉर्क कंपनी के सामने रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में नीम के पेड़ पर युवक का शव लटका मिला था। सोमवार को पहुंचे उसके परिजनों ने कहा कि नितिन आत्महत्या नहीं कर सकता है।
विज्ञापन


परिजनों ने पूरे मामले की जांच करने की मांग की है। वहीं, पुलिस धारा 174 के तहत कार्रवाई करके शव परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस ने जांच के लिए बिसरा लैब भेज दिया है। लैहली चौकी इंचार्ज शमशेर सिंह ने दावा किया कि नितिन अपनी बीमारी व नौकरी नहीं मिलने से मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था।

वह 17 फरवरी को घर से बिना बताए ही निकल गया था। 18 फरवरी को उसके परिजनों ने नोएडा पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

पुलिस का दावा है कि उसने नीम के पेड़ से चढ़कर आत्महत्या की है। दूसरी और नितिन के परिजनों का कहना है कि वह पेड़ पर चढ़ना नहीं जानता था। घटना स्थल के पास खंडर फैक्टरी की दीवार के पास उसका बैग मिला था। मृतक के बैग से एक कोल्डड्रिंक और पानी की बोतल, तीन नई जुराबों के जोड़े और उसके प्रमाण पत्र मिले हैं।
विज्ञापन


थाना प्रभारी लालड़ू गुरजीत सिंह ने कहा कि युवक के परिवारवाले हत्या की आशंका जता रहे हैं। इस कारण तीन डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। उन्होंने कहा कि जांच के लिए विसरा लैब भेज दिया गया है। इसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारण सामने आएंगे। विसरा रिपोर्ट दो से तीन महीने में आएगी।

मामा बोले, काफी मेहनती था नितिन
नितिन का शव लेने पहुंचे उसके मामा प्रवीण मिश्र ने बताया कि वह काफी मेहनती व होनहार था। उन्होंने कहा कि उनको यकीन नहीं हो रहा है कि उनका भांजा खुदकुशी कर सकता है।

आठ महीने पहले हुई थी शादी
नितिन की आठ महीने पहले शादी हुई थी। उसकी पत्नी एक निजी बैंक में कार्यरत है। नितिन काफी समय से अपने मामा प्रवीण मिश्र के पास रह रहा था। जबकि उसका परिवार नई दिल्ली में रहता है। उसके पिता बैंक में मैनेजर हैं। वह अपने माता-पिता का इकलौता लड़का था, जबकि उसकी एक बहन है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें