फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़, देखें वीडियो

Sun, 01 Feb 2015 07:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में बेटियों के साथ सरेआम छेड़छाड़ के मामले थमते नहीं दिख रहे हैं। लगातार दूसरे दिन शनिवार को चलती बस में एक और बेटी के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना सुबह की ही है, जिसका सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो गया है। इससे पहले शुक्रवार को भी चलती बस में छात्राओं से छेड़छाड़ हुई थी।
विज्ञापन


छात्रा सुबह करीब साढ़े 9 बजे शहर से ट्यूशन पढ़कर टोहाना रूट की बस में घर जाने के लिए बैठी। उसके पीछे आकर उसके ही गांव धिकताना का एक युवक बैठ गया। वीडियो में दिख रहा है कि युवक ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ की।

छात्रा इसका बार-बार विरोध करती रही। जब बस तलवंडी राणा के पास पहुंची तो छात्रा ने अपनी सीट से उठकर युवक का विरोध किया और जोर-जोर से रोने लगी।

चालक व परिचालक तथा बस में बैठी अन्य सवारियों को जब छात्रा के साथ वारदात का पता चला तो उन्होंने युवक की धुनाई कर डाली और सदर पुलिस को बुलाकर युवक को उनके हवाले कर दिया। प्रत्यक्षदर्शी एक आंगनबाड़ी महिला कार्यकर्ता ने पूरे मामले की वीडियो बना ली, जो बाद में वायरल हो गया। सूचना मिलने पर छात्रा के परिजन भी थाने पहुंचे।
विज्ञापन

विज्ञापन

मेरा भी मन था कि लड़के को मांरू

प्रत्यक्षदर्शी आंगनबाड़ी महिला कार्यकर्ता ने बताया है कि मेरा मन था कि उस लड़के की पिटाई करूं। वह उस छात्रा के साथ जबरदस्ती कर रहा था। मैं लड़की का साथ देने के लिए तैयार हूं। वह शरीफ लड़की थी,उसकी जरा भी गलती नहीं थी।  

फिर नहीं करूंगा
युवक ने गलती कबूल करते कहा कि मैंने इस छात्रा को पहले भी तंग किया है। छात्रा ने मुझे यह भी धमकी दी कि वह घरवालों को बता देगी। युवक ने यह तक कहा कि मेरी गलती है आगे से ऐसा नहीं करूंगा जो आप चाहो मुझे सजा दे दो। छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने की शिकायत आई थी, लेकिन परिजनों ने शिकायत देने से इंकार कर दिया। -ओमप्रकाश सदर थाना प्रभारी

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें