फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी दस्तावेजों पर कर ली पूरी नौकरी!

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला बिलासपुर के घुमारवीं के अंतर्गत बिजली बोर्ड से सेवानिवृत्त हुए एक कर्मचारी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। कर्मचारी पर आरोप है कि उसने फर्जी दस्तावेजों के सहारे बिजली बोर्ड में नौकरी की। बोर्ड में नियमित होने के लिए कर्मचारी ने फर्जी कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज पेश किए थे।
विज्ञापन


पुलिस ने बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता की शिकायत के आधार पर भादंसं की धारा 420, 467, 468 व 471 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बिजली बोर्ड के घुमारवीं डवीजन में कार्यरत एक लाइनमैन पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी की है। सूत्र बताते हैं कि कुछ लोगों ने मामले की शिकायत गृह विभाग से की थी।
विज्ञापन

1985 में बोर्ड में नियमित हुआ

इसके बाद मामला बिजली बोर्ड के पास आया तो बोर्ड के अधिशासी अभियंता ने भराड़ी थाना में इसकी शिकायत दर्ज करवा दी। अधिशासी अभियंता द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार 1985 में जब कर्मचारी बिजली बोर्ड में नियमित हुआ तो उन्होंने जन्म तिथि व अपनी शैक्षणिक योग्यता की गलत जानकारी दी थी।

शिकायत में कहा गया है कि उक्त कर्मचारी दिसंबर, 2012 में विभाग से सेवानिवृत्त भी हो गया है। एसपी अशोक शर्मा ने कहा कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें