फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और किसान ने की खुदकुशी, कब जागेगी सरकार?

Tue, 20 Sep 2016 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
किसान आत्महत्या - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
बठिंडा के गांव आकलिया कलां के एक किसान जगजीत सिंह (30) ने सोमवार सुबह ट्रेन के नीचे आकर खुदकुशी कर ली। मृतक के परिवार ने गोनियाना के एक आढ़ती पर उसे परेशान करने के आरोप लगाए हैं। मृतक के भाई हरजीत सिंह ने बताया कि जगजीत खेती करता था। उनका गोनियाना के एक आढ़ती के साथ लेन देन है।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि उसके भाई जगजीत ने उक्त आढ़ती से 3 लाख रुपये लिए थे, जो जगजीत ने लौटा दिए थे। उन्होंने आरोप लगाया है कि इसके बाद भी उक्त आढ़ती जगजीत सिंह पर पैसे लौटाने के दबाव बना रहा था। इस वजह से उनका भाई मानसिक तौर पर परेशान रहता था। इस वजह से जगजीत सिंह ने सोमवार सुबह रेलगाड़ी नीचे आकर खुदकुशी कर ली। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें