फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन का चेहरा दिखाकर ठगे 64 हजार

Tue, 02 Dec 2014 01:00 PM IST
कुलदीप शुक्ला /अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
एक चैनल पर चेहरा पहचानो इनाम जीतो प्रतियोगिता में अमिताभ बच्चन का चेहरा दिखाकर व्यक्ति से करीब 64 हजार रुपये ठग लिए गए। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बुडैल निवासी रामसुमेर रावत ने पुलिस को बताया कि 13 नवंबर को वह परिवार के साथ टीवी देख रहे थे। टीवी में चेहरा पहचानो इनाम जीतो प्रोग्राम चल रहा था। इसमें स्क्रीन पर एक चेहरा दिखाया जा रहा था।

रामसुमेर ने बताया कि उन्होंने चेहरे की पहचान अमिताभ बच्चन के रूप में करने के बाद टीवी स्क्रीन पर दिए नंबर पर संपर्क किया। इसके बाद वहां से जवाब मिला कि विनर की घोषणा दो दिन बाद की जाएगी।
विज्ञापन

विनर बताकर कहा टैक्स के रुपये जमा करवाओ

दो दिन बाद रामसुमेर को फोन आया। उन्हें बताया कि वह विनर हैं और उन्हें सफारी गाड़ी गिफ्ट की जाएगी। वह इसके बदले रुपये भी ले सकते हैं। इनाम देने से पहले कॉलर की ओर से एक अकाउंट में टैक्स के रुपये जमा करवाने को कहा गया।

इसके बाद उन्होंने बताए गए अकाउंट में दस हजार पांच सौ रुपये जमा करवाए। कंपनी में संपर्क करने पर बताया गया कि इनकम टैक्स विभाग से आपको कोई दिक्कत न हो, इसके लिए एक अन्य अकाउंट में 18 हजार 750 रुपये जमा करवाने होंगे।

इस पर रामसुमेर ने दूसरे खाते में भी पैसे जमा करवा दिए। कंपनी की ओर से जवाब दिया गया कि चार दिन में आपके अकाउंट में गाड़ी का पैसा पहुंच जाएगा।
विज्ञापन

15 दिन में पांच बार जमा करवाए रुपये

चार दिन बाद कंपनी की ओर से फोन आया कि आपके अकाउंट में पैसा ट्रांसफर नहीं हो रहा है। आपके सारे पैसे भी कट गए हैं, लेकिन परेशान होने की बात नहीं है। स्टेट बैंक के एक अकाउंट और कंपनी के अकाउंट में 25 हजार रुपये जमा करवा दीजिए।

इसके बाद दो घंटे में आपके अकाउंट में सारे रुपये जीती गई राशि के साथ ट्रांसफर हो जाएंगी। रामसुमेर ने आरोप लगाया कि 15 दिन में पांच बार उन्होंने पैसे ट्रांसफर करवाए।

उनसे 64 हजार 250 रुपये लेने के बाद अब कंपनी की ओर से कहा गया कि मैनेजर झगड़ा करके चला गया है। अब आपके मामले की जांच होगी। उसके बाद आपको रुपयों के बारे में बताया जाएगा। पीड़ित का कहना है कि कंपनी ने अपना पता रांची का बताया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें