फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकाली पार्षद के भाई पर माइनिंग का आरोप, केस दर्ज

Wed, 22 Mar 2017 07:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर(मोहाली)
विज्ञापन
अकाली पार्षद के भाई पर माइनिंग का आरोप - फोटो : File Photo
विज्ञापन
पुलिस ने वार्ड-12 के अकाली पार्षद अजायब सिंह के भाई काका सिंह के खिलाफ अवैध माइनिंग का मामला दर्ज किया है। बता दें कि शिकायत मिलने के बाद विभाग ने पिछले वर्ष फरवरी माह में काका सिंह का क्रशर सील कर दिया गया था, पर कुछ समय बाद उसने नेताओं की शह पर दोबारा धंधे को शुरू कर दिया।
विज्ञापन


वहीं, पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा रेत माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश के बाद माइनिंग विभाग ने मामले की शिकायत जीरकपुर थाने में दर्ज करवाई गई। इसके बाद मंगलवार देर रात ही पुलिस ने काका सिंह के खिलाफ अवैध माइनिंग के आरोप में मामला दर्ज किया। जिक्रयोग है कि गांव सनोली, नगला, पीरमुछल्ला आदि क्षेत्रों में नेताओं की आड़ में अवैध रूप से माइनिंग का धंधा जोरों पर है। इसकी सामाजिक संस्थाओं ने अधिकारियों को शिकायतें दी थी।

माइनिंग अफसर हरविंदर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पिछले लंबे समय से काका सिंह बिना मंजूरी रेत व बजरी की खुदाई करके जमीन को खोखला  कर रहा है। उन्होंने बताया कि शिकायत के बाद अधिकारियों की टीम के साथ मौके पर की गई खुदाई वाले क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। वहीं, खुदाई वाले स्थान की फोटोग्राफी करवाई गई और एक रिपोर्ट तैयार करके उच्चाधिकारियों को भेजी गई। जिन्होंने कार्रवाई करते हुए मामले की सूचना संबंधित पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाने के आदेश पारित कर दिए गए। थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि जल्द ही एक टीम का गठन किया जाएगा जो जीरकपुर के अधीन आते क्षेत्र में अवैध माइनिंग करने वाले लोगों के खिलाफ मुहिम चलाकर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें