फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Facebook पर लीक कर दी एयरफोर्स की सूचनाएं

Sun, 31 Aug 2014 08:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
एयरफोर्स स्टेशन पठानकोट से सूचनाएं विदेश भेजने के आरोप में यहां तैनात एयरफोर्स के एक जवान को पकड़ा गया है। उससे पूछताछ शुरू कर दी गई है। वहीं एयरफोर्स स्टेशन से सूचना लीक होने के बाद प्रशासन के कान खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन


फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है कि जवान ने किस प्रकार की गोपनीय सूचना विदेश भेजी हैं। उधर, एयरफोर्स के अफसर मामले की तफ्तीश में जुट गए हैं। जबकि पुलिस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

आरोपी जवान पुलिस के हवाले
एयरफोर्स प्रशासन की ओर से मामले से संबंधित जवान को शनिवार को थाना डिवीजन नं.2 की पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस भी उससे पूछताछ कर रही है।

थाना डिवीजन नं.2 के एसएचओ अश्वनी कुमार ने कहा कि अभी पूछताछ जारी है और उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

फेसबुक पर गुजराती महिला से हुई थी दोस्ती

मामले से संबंधित जवान राजस्थान के जोधपुर जिले का निवासी बताया जाता है। अपनी सर्विस के चार साल में से तीन साल वह पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन पर ही तैनात रहा है।

सूत्रों के मुताबिक पठानकोट में तैनाती के दौरान फोसबुक पर उसका संपर्क गुजरात निवासी एक महिला से हो गया। बताया जाता है कि उक्त महिला स्वीडन में नौकरी करती थी। मूलरूप से भारतीय होने की वजह से उनके बीच संपर्क फेसबुक फ्रेंड के रूप में तबदील हो गया।
विज्ञापन

दोस्ती के बाद महिला ने मांगी थी सूचनाएं

फेसबुक पर उक्त महिला ने पूरे विश्व की सेना पर एक रिसर्च करने का हवाला देकर उससे एयरफोर्स से संबंधित कुछ सूचनाएं मांगी।

इस आधार पर जवान ने महिला को कुछ सूचनाएं प्रेषित की। बताया गया है कि महिला ने जवान को विदेश से कुछ पैसे भी भेजे थे, लेकिन शुक्रवार देर सायं एयरफोर्स की सरकारी इंटरनेट सेवा के जरिए सूचना भेजते समय उसे काबू कर लिया गया।

एयरफोर्स की सूचना लीक होने के बाद अफसरों में हड़कंप मच गया। अभी यह पता लगाया जा रहा है कि उसने किस प्रकार की गोपनीय सूचना प्रेषित की हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें