इनसे मिलिए...ये है म्यामांर की ब्यूटी क्वीन मेय मायट नोई। इनकी हरकतों ने इस खिताब को ही शर्मसार कर दिया है। 18 साल की मेय मायट नोई को दक्षिण कोरिया में आयोजित मुकाबले में मिस एशिया पैसिफिक वर्ल्ड सुपर टैलेंट 2014 चुना गया। यह मुकाबला मई में हुआ।
डेली न्यूज के अनुसार, नोई एक लाख डॉलर से ज्यादा (लगभग 62 लाख रूपए) मूल्य वाला क्राउन लेकर चंपत हो गई है। हालांकि उनकी इस हरकत की वजह से उनसे मिस एशिया पैसिफिक का खिताब भी छीन लिया गया है।
कांटेस्ट के मीडिया डायरेक्टर किम डेविड के मुताबिक नोई जिस ताज को लेकर भागी है, उसकी कीमत एक लाख डॉलर से ज्यादा है। अब उन्होंने अपना फोन भी स्विच ऑफ कर लिया है। हालांकि म्यांमार के ऑनलाइन न्यूज पेपर इलेवन मीडिया के मुताबिक वह जल्दी ही प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाली हैं।