फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बाद नहीं हुआ बेटा तो विवाहिता ने तेजाब पीकर दी जान

Mon, 07 Nov 2016 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
आत्महत्या - फोटो : प्रतिकात्मक चित्र
विज्ञापन
जीरकपुर के वीआईपी रोड पर सावित्री ग्रीन-2 सोसायटी में रहने वाली एक 31 वर्षीय विवाहिता ने तेजाब पीकर आत्महत्या कर ली। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के पिता के बयान पर उसके पति समेत कुल चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


मामले के बारे में एएसआई नरिंदर कुमार ने कहा कि मृतका के पिता कुलवंत कुमार निवासी ऊना, हिमाचल प्रदेश ने बताया है कि उनकी बेटी रीमा का विवाह रजनीश राणा, निवासी जीरकपुर के साथ हुआ था।

 शादी के बाद बेटा न होने और दहेज के लिए उसे परेशान किया जा रहा था। मृतका के पिता ने बताया कि ससुराल वालों से तंग आकर उनकी बेटी (रीमा) ने शुक्रवार को तेजाब पी लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार

पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
इसके बाद उसकी हालत बिगड़ने पर एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां से उसे शनिवार को पीजीआई चंडीगढ़ के लिये रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान शनिवार शाम रीमा ने पीजीआई में दम तोड़ दिया। 

वहीं, मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। 

जीरकपुर पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी तरलोचन सिंह ने बताया कि मृतका के पिता के बयान पर पति रजनीश राणा, जेठ-जेठानी और सास के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे शनिवार डेराबस्सी की अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे 14 दिनों के लिये न्यायिक हिरासत में भेज दिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें