फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप कर वाट्सऐप पर डाल दी अश्लील फोटो

Sun, 16 Nov 2014 09:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच युवकों ने पहले लड़की से रेप किया फिर उसकी अश्लील तस्वीरें वाट्सऐप पर डाल दी। घटना पंजाब के मुक्तसर की है। अश्लील हरकतें कर फोटो वाट्सऐप पर डालने के आरोप में पांच लड़कों के खिलाफ थाना कोटभाई में धारा 354 और धारा 66 ए के तहत दर्ज केस में पुलिस ने वृद्धि करते धारा 376 भी लगा दी है।
विज्ञापन


हालांकि पहले पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अश्लील हरकत करने का केस दर्ज किया था, लेकिन अब डॉक्टरी जांच में पुष्टी के बाद रेप की धाराएं भी जोड़ दी गई हैं।

गिद्दड़बाहा के उप पुलिस कप्तान गगनदीप सिंह ने बताया कि पीड़ित लड़की की मुक्तसर के सिविल अस्पताल में डॉक्टरी जांच करवाई गई। इसमें रेप की पुष्टि होने व पुलिस की ओर से पीड़ित लड़की के लिए बयानों के उपरांत मामले में धाराएं बदल दी गई है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पीड़ित लड़की का पिता घर से लापता

पुलिस के अनुसार अभी तक आरोपी सिमरा सिंह को काबू किया गया है, जबकि दूसरा आरोपी गोबिंद फरार है। अन्य तीन आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी। थाना कोटभाई पुलिस ने बताया कि आरोपियों की तलाश की रही है।

गौरतलब है कि 19 सितंबर को गोबिंद सिंह की कार में पांच लड़कों ने पीड़ित लड़की से अश्लील हरकतें कर अश्लील फोटो वाट्सऐप पर डाल दी। थाना कोटभाई की पुलिस ने गोबिंद सिंह व सिमरा सिंह सहित अन्य तीन अज्ञात लड़कों के खिलाफ केस दर्ज किया था।

पीड़ित लड़की का पिता भी 10 नवंबर से घर से लापता है। इस संबंध में थाना सिटी पुलिस की ओर से इश्तिहार भी जारी किया गया। इसका अभी तक कोई पता नहीं चला सका।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें