फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में महिला पर एसिड अटैक, वारदात CCTV में कैद

Fri, 20 May 2016 12:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
जालंधर में महिला पर एसिड अटैक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जालंधर में पार्क में सैर कर रही महिला पर एसिड अटैक का मामला सामने आया है। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। शहर के मकसूदां क्षेत्र स्थित एक पार्क में वारदात अंजाम दी गई। बाइक सवार दो युवक बुधवार रात को महिला पर तेजाब फेंककर फरार हो गए। उसे जख्मी हालत में सैक्रेड हार्ट हास्पिटल में दाखिल करवाया गया। डॉक्टरों के अनुसार महिला 25 प्रतिशत जली है। अब उसकी हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन


मामले को लेकर वीरवार को थाना प्रभारी बलवीर सिंह, एसीपी नार्थ बलविंदर इकबाल सिंह काहलो और एडीसीपी जसवीर सिंह घटनास्थल पर गए। उन्होंने आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज को खंगाला। नंगल शाम की 27 वर्षीय अलीशिबा के पति विक्रम नाहर कुवैत में रहते हैं। अलीशिबा मकसूदां में पड़ते एक मोहल्ले विवेकानंद पार्क स्थित अपने मायके आई थी।

बुधवार रात करीब नौ बजे अलीशिबा घर के सामने बने पार्क में सैर कर रही थी कि बाइक सवार दो युवक वहां आए। एक ने पगड़ी पहन रखी थी, दूसरा बाइक चला रहा था। पीछे बैठे युवक ने प्लास्टिक के डिब्बे में भरा तेजाब अलीशिबा पर फेंक दिया, जो उसके चेहरे और बाजू पर गिरा। इसके बाद महिला को जख्मी हालत में अस्पताल भर्ती करवाया गया। एसीपी नार्थ बलविंदर इकबाल सिंह काहलो ने कहा कि अभी मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने दो अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। अभी तक बाइक सवार युवकों के बारे में कुछ पता नहीं चला है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी को चैक करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों ने आसपास के लोगों से भी इस मामले को लेकर पूछताछ की है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति इलाके में घूमता दिखाई दे तो इसकी जानकारी पुलिस को दें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें