फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैंडवुड इंफ्राटेक के मालिक से मांगे दो करोड़

Wed, 23 Jul 2014 05:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली की रियल स्टेट कंपनी सैंडवुड इंफ्राटेक के मालिक शिव कुमार बगोलिया को धमकी भरे मैसेज भेजकर 50 हजार यूएस डालर मांगने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच ने गोरखपुर स्थित मदन मोहन मालवीया यूनिवर्सिटी के पास से दबोच लिया।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी की पहचान गोरखपुर स्थित मदन मोहन मालवीया यूनिवर्सिटी के बसेरा कालोनी निवासी विजय पांडे के रूप में हुई। पकड़ा गया आरोपी विजय पांडे वेबसाइट बनाकर गैर कानूनी तरीके से एसएमएस भेजने का धंधा करता है।

विजय के पास पुलिस ने आठ सिम कार्ड, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स समेत अन्य कागजात बरामद किए हैं।

ई-मेल भेज दो करोड़ रुपये मांगे थे आरोपी ने

क्राइम ब्रांच ने आरोपी को मंगलवार को चंडीगढ़ लेकर आई और ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। अदालत ने आरोपी को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

सेक्टर-33 निवासी शिव कुमार बगोलिया ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उन्हें 30 जून को आफिस की ई-मेल पर दो करोड़ रुपये मांगने का मैसेज आया था।

एक जुलाई को दोबारा ई-मेल आई और पांच जुलाई को ई-मेल भेजने वाले ने धमकी दी। सात जुलाई को उन्होंने एसएसपी डॉ. सुखचैन सिंह से गिल को शिकायत दी थी। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी।
विज्ञापन

आरोपी ने कई लोगों को ध्‍ामकी भ्‍ारे मैसेज भेजे हैं

अगले दिन दोबारा मैसेज आया कि पुलिस को शिकायत करके तुमने गलती कर दी है। अब तुम्हारा हाल भी शाम फैशन के मालिक अमरजीत सिंह जैसे ही होगा।

इसके बाद उन्होंने क्राइम ब्रांच को मामले की सूचना दी। जांच के दौरान मोबाइल नंबर गोरखपुर का पाया गया था। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

जगबीर सिंह, डीएसपी, क्राइम ब्रांच ने बताया ‌कि कंपनी मालिक को धमकी देने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वेबसाइट बनाकर गैर कानूनी तरीके उसने मैसेज क्यों भेजा इसकी जांच की जा रही है। आरोपी ने अन्य लोगों को भी मैसेज भेजे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें