फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा रोड पर ट्रक पेड़ से टकराया, तीन लोगों की मौत

Thu, 23 Jun 2016 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
फगवाड़ा रोड पर गांव मेहटियाना के पास मंगलवार देर शाम हुए एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब राजस्थान से प्याज लेकर आ रहे एक ट्रक के ड्राइवर की अचानक आंख लग गई। इसके चलते ट्रक बेकाबू होकर सड़क किनारे लगे एक वृक्ष से जा टकराया। 
विज्ञापन


हादसे में ट्रक में सवार तीनों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रक बुरी तरह पिचक कर पेड़ में जा धंसा और शवों को निकालना मुश्किल हो गया। 
बाद में जेसीबी की सहायता से ट्रक से तीनों की लाशों को निकाला गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाशों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। मृतकों में से एक की पहचान श्री मुक्तसर साहिब निवासी बलबीर सिंह के तौर पर हुई है जबकि बाकी दो की पहचान के प्रयास किए जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें