फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में तेज रफ्तार से दो सड़क हादसे, 4 घायल, एक गंभीर

Mon, 25 Apr 2016 05:31 PM IST
कुलदीप शुक्ला/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कार दुर्घटना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
चंडीगढ़ में देर रात दो अलग-अलग सड़क सड़क हादसों में चार लोग घायल हुए, जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में लगी है। सड़क हादसे की पहली वारदात इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में हुई। मेन सड़क से तेज रफ्तार से आती कोरोला कार पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार सवार दो युवक गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना पाकर पहुंची पीसीआर पुलिस ने दो युवकों को जीएमसीएच-32 में भर्ती करवाया। वहां, एक की हालत बिगड़ते देखकर डाक्टरों ने पीजीआई रेफर कर दिया। जबकि, दूसरे की हालत इलाज के बाद हालत खतरों से बाहर बताई गई। जबकि, पुलिस ने प्राथमिक जांच के बताया कि गाड़ी सेक्टर-40निवासी अमित ड्राइव कर रहा था। हालांकि, मेडिकल रिपोर्ट में उसने किसी तरह का नशा नही किया था। फिलहाल, अमित की हालत पीजीआई में गंभीर है।

प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार कोरोला काफी तेज रफ्तार में मेन रोड की तरफ से आ रही थी। अचानक से असंतुलित होकर कार सड़क किनारे पेड़ पर जा टकराई। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौजूद हो गए। हादसे में गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मौजूद राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। वहीं, दूसरा सड़क हादसा रविवार देर रात सेक्टर-36:37 लाइट प्वाइंट पर हुआ।
विज्ञापन


लाइट प्वाइंट जल्द क्रास करने के चक्कर में वर्ना और स्वीफ्ट कार में जोरदार टक्कर हो गया। इस दौरान दोनों वाहन चालकों को चोट आई है। इसके बाद सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों के जीएमएसएच-16 में भर्ती करवाया। पुलिस ने प्राथमिक जांच के बताया कि दोनों वाहन चालक सेक्टर-44 निवासी है। इस मामले में उन्होंने कोई शिकायत नही दर्ज करवाया है। हालांकि, किसने रेड लाइट जंप किया है उसकी पुलिस जांच करने में लगी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें