फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुराली के पास हादसा, दो की मौत, 8 घायल

Sat, 28 Jun 2014 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुराली
विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली के गांव चनालों में शुक्रवार रात बेकाबू टिपर ने टैंपू ट्रैवलर को टक्कर मार दी। जिससे टैंपू ट्रैवलर में सवार दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 लोग गंभीर रूप में जख्मी हो गए।
विज्ञापन


घायलों को गंभीर हालत में पीजीआई रैफर किया गया है। यह लोग कुल्लू-मनाली से घूमकर लौट रहे थे। यही नहीं बेकाबू टिपर ने हिमाचल प्रदेश की बस को भी टक्कर मार दी। सौभाग्य से बस में सवार लोग बाल-बाल बच गए। टैंपू ट्रैवलर सवार लोग आंध्र प्रदेश के विशाखापटनम के रहने वाले हैं। उन्होंने हिमाचल घूमने के लिए चंडीगढ़ से ही टैंपू ट्रैवलर किराए पर लिया था।

कुल्लू मनाली से घूमकर चंडीगढ़ आ रहे थे

हादसा शुक्रवार राते साढे़ बारह बजे चनालों हाईवे पर हुआ। जब टैंपू ट्रैवलर सवार 8 व्यक्ति कुल्लू मनाली से घूमकर चंडीगढ़ आ रहे थे। इसी बीच एक टिपर ने टैंपू ट्रैवलर को टक्कर मार दी।

सूत्रों के मुताबिक टिपर बस को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था। इसी बीच टिपर चालक अपना संतुलन खो बैठा। साथ ही टिपर सीधे टैंपू ट्रैवलर से जा टकराया। साथ टैंपू ट्रैवलर की ड्राइवर साइड पर ज्यादा नुकसान पहुंचा दिया। इसी बीच टिपर दिल्ली से मनाली जा रही हिमाचल परिवहन की बस के पीछे जा टकराया।
विज्ञापन

बस की सवारियां बाल-बाल बच गई

हालांकि बस की सवारियां बाल-बाल बच गई। जबकि टैंपू ट्रैवलर में सवार दो व्यक्ति वैंकटपति राजू एवं सी अन्नापूर्णा की मौके पर ही मौत हो गई। टैंपू ट्रैवलर में वार एसएन पी चौधरी, जी भास्कर राओ, सीए शास्त्री, एन कामराजू, के बवानी, राज रजेश्वरी के अलावा चालक ब्रिजेश राय गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा टिपर चालक भी जख्मी हो गया।

टैंपू ट्रैवलर में सवार गंभीर रूप से घायल सात लोगों को पीजीआई भेज दिया गया। पुलिस ने टैंपू ट्रैवलर के चालक ब्रिजेश के बयानों पर टिपर के अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दुर्घटना ग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें