फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में सड़क हादसा, 3 बच्चों सहित चार की मौत

Fri, 27 May 2016 05:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्ष्ाेत्र()
विज्ञापन
शव - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र के शाहाबाद के पास जीटी रोड पर कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर में 3 बच्चों सहित 4 की मौत, 2 गंभीर। हादसा गांव त्यौड़ा जीटी रोड पर बुधवार देर रात हुआ। हादसे में एक बच्चा और महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को शाहाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार श्याम लाल अपनी पुत्री व उसके चार बच्चों के साथ बाइक पर अपने ससुराल खानपुर जाटान की ओर जा रहा था। जैसे ही बाइक सवार जीटी रोड पर गांव त्यौड़ा पुल के पास पहुंचे तो दूसरी तरफ से आ रही तेज कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार श्याम लाल उसकी बेटी कविता और उसके चार बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही शाहाबाद हैल्पर्स ने उन्हें शाहाबाद के निजी अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर अधिक खून बहने की वजह से श्यामलाल और उनकी बेटी के 3 बच्चों की मौत हो गई। वहीं कविता व अन्य की हालात गंभीर बनी हुई थी। जिसका इलाज किया जा रहा था। पुलिस अधिकारी ने घायलों के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी। परिजनों के आने के बाद शवों का पोस्टमार्टम कर उन्हें सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें