फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 अपात्र पेंशनधारकों को नोटिस

Fri, 27 May 2016 04:50 PM IST
palwal
विज्ञापन
पेंशन
विज्ञापन
 गांव गौहपुर के बहुचर्चित अपात्र वृद्धावस्था पेंशन मामले के प्रकरण में सीएम मनोहर लाल के निर्देश पर  जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा 40 अपात्र पेंशनधारकों  को नोटिस जारी किए हैं। 
विज्ञापन


  जिला समाज कल्याण अधिकारी रविंद्र हुड्डा ने बताया कि इस मामले में गांव के निवासी साकिर हुसैन ने सीएम विंडो पर शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि 40 लोगों को नोटिस जारी करके उनसे उनकी आयु के प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने को कहा है।

अब उक्त लोगों को अपनी पेंशन जारी रखवाने के लिए समाज कल्याण अधिकारी के समक्ष ठोस सबूत पेश करना होगा। यदि एक सप्ताह के अंदर आयु से संबंधित प्रमाण पत्र पेश नहीं किया तो पेंशन राशि के अलावा उस पर 12 प्रतिशत ब्याज की भी रिकवरी की जायेगी। 
विज्ञापन


जिन लोगों को नोटिस जारी किया गया है उनमें वर्तमान सरपंच साइना बेगम की सास सुगरा भी शामिल हैं। इसके अलावा मकसूदन, साईरा, फरीदा, सफी, जान मोहम्मद, मिस्रूपी, कमरूद्दीन सहित सभी 40 लोगों को रजिस्टर्ड डाक से नोटिस भेजे गए हैं।

उल्लेखनीय है कि गांव के निवासी साकिर हुसैन ने सीएम विंडो पर लिखित शिकायत करते हुए उक्त चालीस लोगों की उम्र निर्धारित साठ वर्ष की उम्र से कम होने के प्रमाण भेजे थे। इस मामले को सीएम मनोहर लाल ने गंभीरता से लिया था व डीसी अशोक शर्मा से जबाव तलब किया था। कार्रवाई करने के निर्देश दिए इसके बाद ही जिला प्रशासन हरकत में आया तथा नोटिस जारी किए है।
विज्ञापन

             
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें