सज-संवर कर एक महिला अपने पति का इंतजार कर रही है। एक ऐसी खबर आई की महिला सुध-बुध खो बैठी। उसकी हालत देखी नहीं जा रही है। परिजन बहू को संभालने का प्रयास कर रहे हैं। दरअसल, फार्च्यून की टक्कर से महिला के पति की दर्दनाक मौत हो गई। मामला पंजाब के गुरदासपुर का है।
यहां के कादियां के ईजी डे के सामने मारे गए वैभव शर्मा के परिजनों ने थाना में शिकायत देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। वैभव के पिता पवन शर्मा ने शिकायत में बताया है कि तेज रफ्तार फार्च्यूनर गाड़ी के ड्राइवर ने गलत साइड से आकर वैभव की बाइक को टक्कर मार दी।
जिससे उसके बेटे की मौके पर ही मौत हो गई है। उन्होंने शिकायत में बताया है कि यह काली गाड़ी कादियां के ही एक परिवार की है और अब उसे कौन चला रहा था, इसके बारे में शीघ्र ही बता दिया जायेगा। वैभव के पिता ने मीडिया को बताया कि कुछ गुमराह करने वाले लोगों ने मीडिया को मौके पर गलत जानकारी देकर कहा कि बाइक का टायर फट गया था और आरोपियों को बचाने का प्रयास किया है।
बाइक का टायर बिल्कुल ठीक है और थाने में लगा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर किया है। वहीं दूसरी ओर मृतक वैभव शर्मा की पत्नी नेहा शर्मा सदमे में चली गई है। वह खुद से ही बातें कर रही है और अपने पति का इंतजार कर रही है।
वह अपनी सुध-बुध खो बैठी है। उसकी हालत देखी नहीं जा रही है। वैभव के परिजन अपनी बहू को संभालने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन वह केवल अपने पति के इंतजार में खुद सज-संवरकर परिजनों से बार-बार अपने पति के आने के बारे पूछती है।