मोगा शहर के बीचोंबीच शाम लाल थापर चौक के पास गुरुवार सुबह संतुलन बिगड़ने से एक कार खंभे से जा टकराई। हादसे में गाड़ी सवार कपड़ा कारोबारी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी थाना सिटी साउथ के थानेदार सलविंदर सिंह के अनुसार राधेश्याम निवासी बधनी कलां के अनुसार वह अपने दोस्त दविंदर कुमार निवासी बुट्टर कलां के साथ कार से गुरुवार सुबह मोगा आया था।
सुबह करीब साढे़ 11 बजे जब वह शाम लाल थापर चौक के पास पहुंचे तो उनकी कार के आगे लावारिस पशु आ गया। इस कारण गाड़ी का संतुलन बिगड़ा और गाड़ी सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। हादसे में दविंदर सिंह (56) की मौत हो गई जबकि उसे मामूली चोटें आई। इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया। जांच अधिकारी के अनुसार दविंदर सिंह पेशे से कपड़ा कारोबारी था।