फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट मैरिज के बाद गांव पहुंचा प्रेमी युगल तो बरपा हंगामा, विवाहिता ने मांगी हाईकोर्ट से सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बराड़ा (अंबाला)। क्षेत्र के एक गांव में तीन माह पहले हुए युवक-युवती के प्रेम विवाह को लेकर अब हंगामा खड़ा हो गया है। युवक-युवती अलग-अलग जातियों से थे जोकि एक ही गली में कुछ दूरी पर रहते थे। कोर्ट मैरिज कराने के बाद दोनों जब घर पहुंचे तो गांव में तनाव हो गया और पंचायत ने निर्णय लिया कि गांव में शांति के लिए दोनों कुछ समय गांव से बाहर रहेंगे। मगर, युवती के परिजन इस विवाह से खुश नहीं थे। उनका आरोप है कि युवक तंत्रमंत्र करता है। युवती के परिजन अक्सर युवक के परिजनों पर आरोप मंड रहे थे। इसके बाद दो दिन पहले युवती ने हाईकोर्ट में सुरक्षा की मांग की। बुधवार को बराड़ा पुलिस गांव में पहुंची। आरोप है कि पुलिस ने युवती के परिजनों को हंगामा करने से रोका और उन्हें धमकाया। इससे क्षुब्ध होकर वीरवार सुबह युवती के परिवार से संबंधित 14 लोग गांव छोड़ जाने लगे। उन्होंने अपना सामान बांध लिया था और गांव से बाहर वह निकलने लगे। मगर गांव के सरपंच के साथ अन्य मौजिज लोग एवं पुलिस मौके पर पहुंची। उन्हें मनाया गया और सहयोग का आश्वासन दिया गया, जिसके बाद वह घर वापस लौटे। उधर मामले को लेकर क्षेत्र में तनाव की स्थिति है और पुलिस भी तैनात की गई है।
विज्ञापन


तीन माह पहले की थी कोर्ट मैरिज
गांव के ही रहने वाले बालिग लड़का व लड़की ने तीन महीने पहले परिजनों को बिना बताए घर से भागकर कोर्ट मैरिज कर ली थी। दोनों के परिवार अलग-अलग जाति से हैं, जिसको लेकर दोनों में तकरार रहने लगी थी। युवती के परिजन इस शादी को लेकर खुश नहीं थे और दोनों परिवारों में कई बार विवाह के बाद आपसी नोंकझोंक हुई। शुरू में लड़का-लड़की गांव में ही रह रहे थे। विवाद बढ़ा तो पंचायत की गई, जिसमें निर्णय लिया कि लड़का व लड़की को कुछ दिन बाहर ही रहने दिया जाए ताकि गांव में दोनों परिवारों में शांति बनी रहे। पंचायत ने कहा कि लड़का व लड़की दोनों बालिग हैं। वहीं लड़की पक्ष ने भी इस बात को मान गया कि लड़की बालिग है वह कोई एतराज नहीं करते। इसके बावजूद भी परिवारों में झगड़ा खत्म नहीं हुआ और एक-दूसरे पर छींटाकसी जारी रही, जिस वजह से माहौल तनावपूर्ण बना रहा था। अब गत दिनों लड़की ने हाईकोर्ट में सुरक्षा की गुहार लगाई, जिस पर कार्रवाई के लिए बराड़ा पुलिस गांव पहुंची और युवती के परिजनों से उन्होंने बातचीत की। परिजनों ने पुलिस पर उन्हें धमकाने के आरोप लगाए। लड़की की माता ने कहा कि रात में बराड़ा पुलिस ने गांव में आकर हमें धमकाया कि उनकी छोरी चली जाती है, परेशानी पुलिस को आ रही है। अगर कोई विरोध करेगा तो पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी। आरोप लगाया कि हमें पुलिस बिना बात के बहुत तंग कर रही हैं और धमकियां मिल रही हैं। इसी को लेकर उन्होंने गांव छोड़ने की जानकारी पहले पंचायत को दी। लड़की के पिता ने कहा कि वह परेशान हैं, जिस लड़के ने हमारी लड़की से शादी की है वह तांत्रिक क्रिया करता है। कई बार उसे तांत्रिक क्रिया करता हुए पकड़ा है। पुलिस उसका कुछ नहीं करती। यही वजह है कि वह गांव छोड़ रहे हैं। मगर परिवार सदस्यों के गांव से निकलने की जानकारी मिलते ही समूचा गांव इकट्ठा हो गया। इस दौरान गांव के लोगों ने उन्हें समझाया, जिसके बाद सभी घर को वापस लौट गए।

पंचायत ने कहा था कि बाहर रहे लड़का-लड़की
गांव से सरपंच, नंबरदार, पूर्व सरपंच और अन्य मौजिज लोगों ने बताया कि गांव में लड़का व लड़की के कोर्ट मैरिज करने के बाद पंचायत हुई थी, जिसमें लड़का व लड़की पक्ष के दोनों लोग शामिल थे। यह फैसला किया गया कि अब लड़का व लड़की दोनों बालिग हैं। वह अपना भला बुरा जानते हैं, लेकिन गांव की पंचायत का फैसला है कि वह गांव में कुछ दिन न आएं ताकि गांव का माहौल शांत रहे और दोनों परिवार में कोई विवाद न हो।
विज्ञापन


गांव के एक लड़के ने गांव की एक लड़की से कोर्ट मैरिज की है। अब लड़की ने कोर्ट से सुरक्षा की मांग की हमें शिकयत मिली थी, जिस कारण मौके पर आए थे। किसी को परेशान नहीं किया जा रहा है। यह लोग गांव छोड़ जाने की बात कर रहे थे। गांव के गणमान्य लोगों के बीच उन्हें समझाया गया है। अब माहौल शांत है।
विज्ञापन

- सतीश कुमार, थाना प्रभारी, बराड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें