फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ : कोठी में काम करने गई युवती लापता, अगले दिन पेड़ पर लटकता मिला शव

Tue, 06 Apr 2021 04:56 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  • चंडीगढ़ में मंगलवार दोपहर साढ़े 11 बजे मिला शव 
  • घटनास्थल से नहीं मिला सुसाइड नोट, छानबीन में जुटी पुलिस 
विज्ञापन
कोमल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ के सेक्टर 36 के जंगल में पेड़ से 19 वर्षीय किशोरी की लाश लटकी मिली। इससे हड़कंप मच गया। पुलिस जांच में सामने आया कि किशोरी सोमवार शाम से लापता थी। घटनास्थल से पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। मृतका की पहचान सेक्टर 35 निवासी कोमल के रूप में हुई है। सेक्टर 36 थाना पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सोमवार रात पुलिस के पास शिकायत आई थी कि सेक्टर 35 स्थित एक कोठी में काम करने गई कोमल नाम की युवती लापता हो गई है। काफी तलाशने के बावजूद न तो उसका कुछ कोठी में पता लगा और न ही वह वापस घर आई। शिकायत पर सेक्टर 36 थाना पुलिस ने डीडीआर दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। 


मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 11 बजे पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर 36 के जंगल क्षेत्र में एक युवती का शव पेड़ से फंदे पर लटका हुआ है। सूचना पर पुलिस पहुंची और कपड़े के आधार पर युवती की शिनाख्त के लिए कोमल के परिजनों को बुलाया गया। जांच में सामने आया कि यह वही युवती है, जो सोमवार शाम सेक्टर 35 से लापता हो गई थी। जिसके बाद पुलिस ने शव को जीएमएसएच 16 के शवगृह में रखवा दिया, जहां कोरोना रिपोर्ट के बाद उसका पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। 
विज्ञापन


पुलिस जांच में सामने आया कि कोमल मूलरूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाली थी। वह पिछले करीब दो साल से सेक्टर 35 में अपने बहन के घर रहकर अलग अलग कोठियों में काम करती थी। परिजनों ने बयान में बताया कि कोमल की एक युवक से जान पहचान हो गई थी। इसके चलते उसे डांटा गया था। तब से कोमल लापता हो गई थी। घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही मामला साफ होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें