फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा : सेना में भर्ती करवाने के नाम पर तीन युवकों से ठगे 21 लाख, फर्जी ज्वाइनिंग लेटर भी थमाया

Tue, 06 Apr 2021 12:48 PM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चरखी दादरी/बाढड़ा (हरियाणा)

सार

  • बड़राई, चिड़िया और ढाणी भालोठिया निवासी युवकों से ठगी
  • बाढड़ा थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किया केस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में सेना भर्ती के नाम पर तीन युवकों के परिजनों से 21 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। बाढड़ा थाना पुलिस ने बड़राई, चिड़िया और ढाणी भालोठिया निवासी युवकों के परिजनों से की गई ठगी के संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


शिकायतकर्ता पक्ष का कहना है कि आरोपी ने दो बार में उनसे ये रुपये लिए और उन्हें फर्जी ज्वाइनिंग लेटर भी थमाए। पुलिस को दी शिकायत में बड़राई निवासी उमेश ने बताया कि कादमा निवासी दिनेश ने उससे, उसके साले चिड़िया निवासी रविंद्र और दोस्त ढाणी भालोठिया निवासी मुनेश से संपर्क किया था। उसने उन्हें बताया कि वह आर्मी ऑर्डिनेंस फैक्टरी मुरादनगर में भर्ती है और वहां उसकी काफी जान-पहचान है। वह यहां युवाओं को भर्ती भी करवा सकता है। 


उमेश ने बताया कि प्रति युवा सात लाख रुपये में बात तय हुई। छह अक्तूबर 2020 को दिनेश उनके घर दस्तावेज और रुपये लेने आया। वहां उमेश ने अपने साले रविंद्र और दोस्त मुनेश को भी बुला लिया। मुनेश के साथ उसका बड़ा भाई दिनेश भी वहां आ गया। वहां मौजिज ग्रामीणों की मौजूदगी में उमेश, रविंद्र और मुनेश ने कादमा निवासी दिनेश  को तीन-तीन लाख और तीनों युवाओं के दस्तावेज दे दिए।
विज्ञापन


उस दौरान दिनेश ने कहा कि एक युवा को भर्ती करवाने के सात लाख रुपये लगेंगे और ज्वाइनिंग लेटर देने पर बाकी चार-चार लाख रुपये वो ले जाएगा। इसके बाद दिनेश का उनके पास फोन आया और बाकी रुपयों का इंतजाम करने की बात कही। उमेश ने बताया कि दिनेश 23 नवंबर 2020 को उनके घर रुपये लेने और ज्वाइनिंग लेटर देने आया।

इसके चलते उसने अपने साले रविंद्र और दोस्त मुनेश को भी बड़राई स्थित अपने घर बुला लिया। वहां आकर दिनेश उन्हें ज्वाइनिंग लेटर दे गया और 12 लाख रुपये कैश ले गया। बाढड़ा थाना प्रभारी वीर सिंह ने बताया कि इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें