फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीले रंग का ट्रैकसूट पहने युवक का शव मिलने से सनसनी, सिर पर मिले चोट के निशान

Sat, 14 Dec 2019 12:48 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राई (हरियाणा)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

गांव रेवली के पास अज्ञात हमलावरों ने एक युवक के सिर पर तेजधार और ठोस हथियार से वार कर हत्या कर दी। युवक का शव गांव के बाहर सड़क किनारे खेत में पड़ा मिला है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस पहचान का प्रयास कर रही है। पुलिस ने मामले में किसान के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


गांव रेवली निवासी किसान अजय डागर ने पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार सुबह अपने खेत की तरफ गए थे, जब वह खेत में पहुंचे तो उसे सड़क किनारे खेत में एक युवक का शव पड़ा मिला। उसने उसके पास जाकर देखा तो उसके सिर, माथे और आंख पर चोट के निशान थे। उसके सिर और माथे पर किसी तेजधार और ठोस हथियार से वार कर उसकी हत्या की गई है।

किसान ने मामले से मुरथल थाना पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलते ही मुरथल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने ग्रामीणों और आसपास के लोगों को बुलाकर पूछताछ की, लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस के अनुसार युवक की उम्र करीब 25 वर्ष है और उसने नीले रंग का ट्रैकसूट पहन रखा है। उसके सिर और माथे पर चोट के निशान है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता लग सकेगा कि हत्या किस हथियार से हुई है। 

युवक का शव खेत में पड़ा मिला है। उसके सिर और चेहरे पर चोट के निशान हैं। शव की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता लग सकेगा कि युवक की किस हथियार से हत्या की गई है। सुमित सिंह, थाना प्रभारी, मुरथल।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें