फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Encounter in Ludhiana: लुधियाना में पुलिस मुठभेड़ में बदमाश ढेर, जवाबी फायरिंग में मारा गया

Wed, 13 Dec 2023 10:02 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले चार लुटेरों ने लुधियाना में एक मनी एक्सचेंजर पर गोली चलाकर लूट की थी और कुछ दिन पहले चंडीगढ़ रोड पर स्थित मेडिकल स्टोर के मालिक की टांग पर गोली मारकर एक लाख रुपये की लूट की थी। इसी मामले में पुलिस ने एक्शन लिया है।
विज्ञापन
गोली लगने के बाद आरोपी को अस्पताल ले जाते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के लुधियाना में कोहड़ा माछीवाड़ा रोड पर स्थित गांव पंजेता के पास कमिश्नर रेट पुलिस ने मुठभेड़ में एक बदमाश को ढेर कर दिया है। आरोपी को पुलिस टीम गिरफ्तार करने आई थी। मगर उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और जवाबी फायरिंग में मारा गया। दोनों तरफ से करीब 15 से 20 गोलियां चलीं। वहीं सीआईए-2 के प्रभारी बेअंत जुनेजा बाल-बाल बच गए। एक गोली उनके पेट के पास लगी लेकिन उन्होंने बुलेट प्रूफ जैकेट पहन रखी थी। ताबड़तोड़ फायरिंग से आसपास के इलाके में दहशत फैल गई।

विज्ञापन


लोगों के घरों से निकलने से पहले ही पूरे इलाके को पुलिस ने घेर लिया। एनकाउंटर की सूचना मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारी और थाना कूमकलां की पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक की पहचान माछीवाड़ा के रहने वाले सुखदेव सिंह उर्फ विक्की के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 32 बोर का एक पिस्टल भी बरामद किया। पुलिस ने मामले की जान शुरू कर दी है। पुलिस ने सुखदेव सिंह का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने पूरा इलाका सील कर दिया है। 

मनी एक्सचेंजर और मेडिकल स्टोर मालिक से की थी लूट

जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले चार लुटेरों ने महानगर की एक मनी एक्सचेंजर पर गोली चलाकर लूट की गई थी और कुछ दिन पहले चंडीगढ़ रोड पर स्थित मेडिकल स्टोर के मालिक की टांग पर गोली मारकर एक लाख रुपये की लूट की थी। 

विज्ञापन

कमिश्नर रेट पुलिस की अलग-अलग टीम इस मामले की जांच करने में जुटी थी। बताया जा रहा है कि पुलिस को सुखदेव सिंह और उसके तीन साथियों के बारे में सूचना मिली थी कि इन आरोपियों ने दोनों लूट की वारदातों को अंजाम दिया है। सूत्र यह भी बताते हैं कि पुलिस ने सुखदेव के तीन साथियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था जबकि सुखदेव की तलाश जारी थी। 

सीआईए-2 के प्रभारी बेअंत जुनेजा की टीम को सूचना मिली कि आरोपी सुखदेव सिंह मछीवाड़ा से मोटरसाइकिल पर सवार होकर कोहड़ा चौक की तरफ आ रहा है और उसे लुधियाना शहर की तरफ जाना है। सूचना मिलने के बाद टीम ने गांव पंजेता के पास ट्रैप लगाया। जब पुलिस ने आरोपी सुखदेव सिंह को घेरा और उसे आत्मसमर्पण को कहा। इस पर आरोपी ने पुलिस टीम पर ही ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। 

विज्ञापन

इंस्पेक्टर बेअंत जुनेजा और तीन अन्य पुलिसकर्मियों ने गाड़ी के पीछे छिपकर जान बचाई। इंस्पेक्टर बेअंत जुनेजा पीछे होते तब तक एक गोली उनके पेट के पास लग गई थी। गनीमत रही कि उन्होंने बुलेट प्रूफ जैकेट पहन रखी थी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। दोनों तरफ से करीब 15 से 20 गोलियां चलीं। पुलिस की एक गोली लगने से सुखदेव सिंह वहीं ढेर हो गया। 

गोलियां चलने से इलाके में पहली दहशत और दोनों तरफ से वाहन भी रुके 

सीआईए-2 की टीम ने सड़क पर ही आरोपी को घेर लिया था। सड़क के बीच पुलिस की गाड़ी देखकर दोनों तरफ का ट्रैफिक रुक गया। दोनों तरफ से गोलियां चलने पर लोगों में दहशत फैल गई। लोगों को लगा कि गैंगस्टर के दो गुट भिड़े हैं।  हालांकि बाद में जानकारी मिली कि पुलिस से बदमाश की मुठभेड़ हुई है। इसके बाद घटनास्थल पर पुलिस की अन्य गाड़ियां पहुंचने लगीं। पुलिस के उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें