फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: रील बना रहे थे युवक, 12वीं मंजिल से गिरा दोस्त, मौत से कुछ समय पहले का वीडियो आया सामने

Wed, 13 Dec 2023 09:15 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)

सार

मामले की गहन जांच के लिए पुलिस ने फॉरेंसिक एक्सपर्ट को बुलाकर घटनास्थल की जांच की। टीम ने सबसे पहले उस फ्लैट की जांच की जहां चारों दोस्तों ने पार्टी की थी। इसके बाद टीम ने छत पर जाकर उस जगह की भी जांच की जहां से अमोल गिरा था।
विज्ञापन
वीडियो से लिया गया स्क्रीनशॉट। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मोहाली जिले के डेराबस्सी में सोशल मीडिया रील के चक्कर में एक युवक की जान चली गई। आठ दिसंबर को एसबीपी हाउसिंग पार्क सोसायटी की बारहवीं मंजिल से गिरकर अमोल बंसल (18) की मौत हो गई थी। अब अमोल की मौत की गुत्थी सुलझती दिख रही है। अमोल के साथी ने मौत से कुछ सेकेंड पहले का वीडियो पुलिस को दिया है।

विज्ञापन


वीडियो में अमोल बिल्डिंग की छत पर बैठकर पंजाबी गाने पर रील बना रहा है जबकि उसका साथी मोबाइल चला रहा है। इस बीच फोन बजता है, किसी ने मोबाइल पर बात की और गाने की आवाज बंद हो जाती है लेकिन वीडियो जारी रहता है। जब अमोल का दोस्त फोन उठाता है और बात करता है तो वीडियो चलना बंद हो जाता है। इस बीच अमोल नीचे गिर गया।

मामले की गहन जांच के लिए पुलिस ने फॉरेंसिक एक्सपर्ट को बुलाकर घटनास्थल की जांच की। टीम ने सबसे पहले उस फ्लैट की जांच की जहां चारों दोस्तों ने पार्टी की थी। इसके बाद टीम ने छत पर जाकर उस जगह की भी जांच की जहां से अमोल गिरा था।
विज्ञापन


विज्ञापन

दोस्तों ने आखिर तक निभाई दोस्ती, मोटरसाइकिल से पहुंचाया अस्पताल

हादसे से पहले अमोल के साथ मौजूद तीनों दोस्तों में से दो बाहर आ गए और अमोल अपने एक दोस्त के साथ 12वीं मंजिल की छत पर रील बनाने चला गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी में भी कैद है। जब अमोल ऊपर से गिरता है तो उसका साथी अपने अन्य साथियों को बुलाते हुए नीचे आता हुआ दिखाई देता है। इस बीच उनकी पार्टनर भी सीढ़ियों से गिरती नजर आ रही हैं। 

घायल अमोल को उसके दोस्तों ने बड़ी मुश्किल से उठाया और मोटरसाइकिल पर बिठाया। एक साथी मोटरसाइकिल चलाता है और दूसरा उसे पकड़कर पीछे बैठता है। दूसरा साथी अपनी दूसरी मोटरसाइकिल से अस्पताल पहुंचता है, जहां डॉक्टर अमोल को मृत घोषित कर देते हैं। दोस्तों द्वारा अपने दोस्त को बचाने का प्रयास विफल हो जाता है।

हादसे ने खोली नामी सोसाइटी के कामों की पोल खोल

उक्त हादसे ने इतनी बड़ी और मशहूर सोसायटी की पोल खोल दी है। 18 साल का एक लड़का 12वीं मंजिल से गिर जाता है। उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस नहीं मिल रही थी। इतनी ऊंचाई से गिरने के बाद उसकी क्या हालत हुई होगी। इसका अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।
 
मृतक अमोल के परिजन हत्या का संदेह जता रहे हैं। इसी के चलते आज फॉरेंसिक टीम बुलाकर जांच कराई गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। -अजितेश कौशल, पुलिस प्रमुख, डेराबस्सी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें