फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में काम करने वाले दो युवकों का कारनामा, धीरे-धीरे यूं उड़ा दिया 40 लाख का कपड़ा, मालिक हैरान

Fri, 23 Aug 2019 04:37 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

दुकान में काम करने वाले दो युवकों ने धीरे-धीरे करीब चालीस लाख रुपये का कपड़ा चोरी कर डाला। हैरानी की बात ये है कि उनकी कारनामे के बारे में किसी को कुछ पता भी नहीं लगा। हालांकि दुकान मालिक को जब शक हुआ तो पूरा मामला सामने आया। 

विज्ञापन


ये घटना पंजाब के लुधियाना की है। यहां के डाबा रोड इलाके में स्थित पंजाब हैंडलूम की दुकान पर काम करने वाले दो युवकों ने करीब चालीस लाख रुपये का कपड़ा चोरी कर लिया और किसी को कुछ पता भी नहीं चलने दिया। आरोपियों की चोरी उस समय पकड़ी गई जब कुछ दिन पहले दुकान मालिक को शक हुआ तो उसने रिकॉर्ड चेक किया। रिकॉर्ड के मुताबिक दुकान से करीब चालीस लाख रुपये का कपड़ा गायब था।
 

इसे भी पढ़ें- कैप्टन ने किया बाढ़ प्रभावित गांवों का हवाई दौरा, एडीबी और विश्व बैंक से लेंगे तकनीकी मदद

विज्ञापन


दुकान मालिक दुगरी के अर्बन स्टेट निवासी दलजीत सिंह ने पुलिस के पास इसकी शिकायत दी। थाना शिमलापुरी पुलिस ने जांच के बाद दुकान पर काम करने वाले न्यू जनता नगर निवासी संतोख सिंह और उसके साथी न्यू शिमलापुरी निवासी शंकर शंभू के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के कब्जे से कुछ कपड़े के थान बरामद किए गए है। 

विज्ञापन

दलजीत सिंह के मुताबिक उनकी पंजाब हैंडलूम के नाम से दुकान काफी पुरानी है। आरोपी पिछले काफी समय से उसी के पास काम करते थे। पिछले कुछ समय से आरोपी दुकान से कपड़ा चोरी कर रहे थे और अपने साथ ले जाते थे।

आरोपी चोरी के बारे में किसी को भनक भी नहीं लगने देते थे। कुछ समय पहले दलजीत को जब शक हुआ तो उन्होंने दुकान में पड़ा सारा कपड़ा चेक किया और रिकॉर्ड चेक किया। जब रिकॉर्ड चेक किया तो वह हैरान रह गए। 

यह भी पढ़ें- हरसिमरत बोलीं-बाढ़ के लिए सीधे पंजाब की कांग्रेस सरकार जिम्मेदार, पहले नहीं उठाए कदम

दुकान के अंदर से करीब चालीस लाख रुपये का कपड़ा गायब था। उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी दुकान से कपड़ा चोरी करते है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

जांच अधिकारी एएसआई जगतार सिंह ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर कपड़े के करीब छह थान बरामद किए गए है। बाकी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। बाकी के कपड़े के बारे में भी जानकारी हासिल की जाएगी। पुलिस यह भी पता लगाएगी कि आरोपियों के साथ इस काम में और कितने लोग शामिल है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें