बता दें कि गुरुवार को माता कॉलोनी में सपा नेता डॉ. शकील के मकान के पास दो संदिग्ध युवक घूम रहे थे। युवक दुकान से कोल्ड ड्रिंक लेकर पीने लगे। इसी समय लोगों ने बच्चा चोर का शोर मचाकर एक युवक को पकड़ लिया जबकि दूसरा युवक भाग निकला। पकड़े गए युवक की जमकर पिटाई की गई। शोरशराबा होने पर डॉ. शकील पहुंचे और उन्होंने युवक को भीड़ से बचाकर अपने मकान के अंदर बंद कर दिया। भीड़ ने मकान के गेट तोड़ने की भी कोशिश की। पुलिस ने भीड़ को हटाने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ नहीं हटी। जैसे ही पुलिस युवक को मकान के बाहर लेकर आई तो भीड़ उत्तेजित हो गई। लोगों ने युवकों को पुलिस के सामने पीटना शुरू कर दिया। पुलिस ने किसी तरह युवक को जीप में बैठाकर कोतवाली ले गई।
यह भी पढ़ें: मेरठ बवाल का आरोपी हाजी सईद गिरफ्तार, भेजा जेल, एसएसपी ने एसओ को दिए गैंगस्टर लगाने के निर्देश
कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि पकड़ा गया युवक प्रवीण अल्वी नगर लोनी जनपद गाजियाबाद का रहने वाला है। तीन साल से वह परिवार सहित अमीनगर सराय कस्बे में मकान किराए पर लेकर रहता है। फरार हुआ युवक उसका भाई गौरव है। पुलिस का कहना है कि युवक से पूछताछ की जा रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/