पुलिस के मुताबिक, महिला की दो शादियां हो रखी थी। इनके पांच बेटे-बेटियां हैं। इनमें से एक बेटा यूके और बेटी ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं। जबकि अन्य अलग-अलग जगहों पर बसे हैं। पुलिस ने शव को अस्पताल के मोर्चरी में रखवा कर घटना की जानकारी परिजनों को दे दी है। बेटे और बेटी के आने के बाद ही जीएमएसएच-16 में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
पुलिस की इन इन पहलुओं पर जांच
- घर में लूटपाट की जानकारी जुटा रही है पुलिस
- महिला की किसी से पुरानी रंजिश तो नहीं
- घर में आपसी विवाद का कारण तो नहीं
- क्या रोजाना महिला इसी समय घर पर अकेली रहती है
- पड़ोसियों से महिला के बारे में संपर्क जुटाना
- प्रॉपर्टी या पैसों के लेनदेन की डिटेल खंगालना
- जोगिंदर पर पहले भी किसी तरीके से हमला होना
- घरेलू विवाद
जल्द होगी गिरफ्तारी
सूत्रों के अनुसार पुलिस को मामले में अहम सुराग मिल चुका है। देर रात तक पुलिस शक के आधार पर करीबियों समेत अन्य से पूछताछ करती रही। पुलिस सूत्रों का कहना है कि मामले में आरोपी की जल्द गिरफ्तारी हो सकती है।
महिला की चाकू से गला रेतकर हत्या की गई है। नौकरानी समेत अन्य का बयान दर्ज किया जा रहा है। मामले की छानबीन जारी है। केतन बंसल, एसपी सिटी चंडीगढ़।