फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनर किलिंग: पिता ने बेटी को गला दबाकर मारा, लड़की शादीशुदा युवक से शादी का बना रही थी दबाव

Sat, 07 Aug 2021 12:26 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

पिता ने पुलिस के सामने हत्या की बात स्वीकार की है। इसके बाद उसे हिरासत में ले लिया है। वहीं एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर जिले के रेवतीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की देर शाम साढ़े आठ बजे पिता ने पुत्री की गला दबाकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को पिता ने बताया कि पुत्री का करीब चार वर्षों से गांव के ही एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। कई बार समझाने के बाद भी पुत्री नहीं मान रही थी, वह उससे विवाह करने पर अड़ी थी।

विज्ञापन


इससे क्षुब्ध होकर वारदात को अंजाम देना पड़ा। देर रात घटना स्थल पर पहुंचे एसपी डॉ ओमप्रकाश सिंह ने पिता से पूछताछ की। इधर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ पिता को हिरासत में लिया लियाष साथ ही आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, रेवतीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में गांव के ही एक युवक से युवती का चार सालों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवक शादीशुदा होने के साथ फौज में तैनात है। युवती अपने परिजनों पर युवक से शादी का दबाव बना रही थी। परिवार के लोग बार-बार समझाने में जुटे थे, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थी।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, हत्यारोपी पिता ने पुलिस को बताया कि युवती युवक के साथ पांच दिन तक वाराणसी में थी। युवक शुक्रवार को उसे घर छोड़कर गया था। कुछ वीडियो वायरल होने की भी बात सामने आ रही है। इधर परिवार के सभी सदस्य ननिहाल गए थे। इसी दौरान पिता ने दुपट्टे से गला दबकर पुत्री की हत्या कर दी।
विज्ञापन

इस संबंध में एसपी डॉ ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली युवती की हत्या कर शव छिपाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस के सामने मृतका के पिता ने कबूल किया है कि प्रेम-प्रसंग से तंग आकर दुपट्टे से गला दबाकर पुत्री की हत्या की है। पिता को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। छानबीन में जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर सख्त कार्रवाई होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें