फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची को अकेला देख डोल गई नियत और घर में घुस गया दुधिया, दुराचार

Sat, 27 May 2017 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
बच्ची से रेप
विज्ञापन
पिता की जगह दूध देने आए युवक की घर में अकेली बच्ची को देखकर नियत डोल गई और उसने उसके साथ दुराचार कर डाला। घटना हरियाणा के रोहतक की है। महम में 8 साल की बच्ची की साथ 12वीं में पढ़ने वाले लड़के ने रेप कर दिया। घटना वीरवार की है। लड़का अपने पिता की जगह भैणी सूरजन गांव से दूध देने के लिए आया था। घर में बच्ची को अकेली देखा और रेप करके फरार हो गया।
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित बच्ची का परिवार कॉलोनी में किराए पर रहता है। वीरवार को बच्ची के पिता की तबीयत खराब हो गई तो उसकी मां उसे अस्पताल में दवाई दिलाने ले गई। इसी दौरान पीछे से भैणी सूरजन गांव से दूध देने एक लड़का आया। लड़का अपने पिता की जगह दूध देने पहुंचा था।  उसने दूध के लिए घर में आवाज लगाई तो 8 साल की बच्ची बाहर आई। बच्ची ने कहा कि उसके पास पैसे नहीं हैं और घर में मम्मी-पापा भी नहीं है।

लड़के ने बिना पैसे लिए उसे दूध दे दिया। दूध लेकर बच्ची जैसे ही घर में अंदर गई तो वह लड़का उसके पीछे-पीछे अंदर पहुंच गया। उसने पीने के लिए पानी मांगा। लड़की पानी लेने कमरे में गई तो उसे वहीं पकड़ लिया और जबरदस्ती रेप की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। कुछ देर बाद परिजन घर पहुंचे तो बच्ची को रोते हुए पाया। अनहोनी की आंशका से परिजन बच्ची को अस्पताल ले गए तो वहां पर उसने सारी बात बता दी। मेडिकल कराया गया तो रेप की पुष्टि भी हो गई।
विज्ञापन


इसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। चौकी इंचार्ज रामनिवास ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अभी जांच की जा रही है कि आरोपी नाबालिग है या नहीं। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें