फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्क में खंभे भी सेफ नहीं, बच्चे की मौत

Tue, 08 Jul 2014 08:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-26 स्थित बापूधाम कालोनी के एक पार्क में शनिवार शाम को खेलते समय 8 साल के लड़के को करेंट लग गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


बच्चे का हाथ बिजली के खंभे में लग गया और दूसरा हाथ पार्क के किनारे लगी ग्रिल से टच हो गया था। उसे सेक्टर-16 के अस्पातल में भर्ती कराया गया, जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बच्चे का नाम दीपक है, जिसके अभिभावक मजदूरी का काम करते हैं और यहां पर वह किराए के घर पर रहते हैं। वह अन्य बच्चों के साथ पार्क में खेल रहा था। वार्ड पार्षद नरेश कुमार का कहना है कि ईडब्ल्यूएस की कालोनी के पार्क में बच्चा खेल रहा था।
विज्ञापन

कई बार प्रशासन से बात की, पर ध्यान नहीं देते

उधर, इस घटना से ख्‍ाफा सेक्टर 26 के निवासियों ने हंगामा किया। लोगों का कहना है कि एक सप्ताह से वह कह रहे थे कि पोल में करेंट आ रहा है, लेकिन प्रशासन और बिजली विभाग ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।

इसकी जानकारी कालोनी के प्रधान को भी दी गई थी। घटना के बाद दीपक के साथ खेलने वाले बच्चे भी दहशत में हैं। डीएसपी ईस्ट अजिंता चैंपियाल और सेक्टर-26 थाना प्रभारी अनोख सिंह ने मौके पर पहुंचकर लोगों को अश्वासन दिलाकर शांत कराया।

उन्होंने कहा मामले की जांच की जाएंगी। मालूम हो कि इससे पहले जून माह में मध्य मार्ग पर एक पेट्रोल कर्मचारी को सड़क पार करते समय बिजली के खंभे से करेंट लग गया था।

लेकिन, नगर निगम ने इस हादसे से कोई सबक नहीं लिया। इस मामले में सेक्टर-3 पुलिस ने डीडीआर दर्ज की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

अधिकारियों पर होना चाहिए केस दर्ज

फासवेक के प्रेस सचिव सुरेंद्र शर्मा का कहना है कि करेंट लगने के लिए अधिकारी जिम्मेदार हैं, ऐसे में उन अधिकारियों पर मामला दर्ज होना चाहिए, जिनकी लापरवाही से लोगों को बिजली के खंभों से करेंट लग रहा है।

शहर में कई जंक्शन बॉक्स हैं खुले
शहर में इस समय कई जगह बिजली के जंक्शन बॉक्स खुले हैं जो कि लोगों के लिए खतरनाक बने हुए हैं, लेकिन करोड़ों रुपये का बजट होने के बावजूद इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें