फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणाः युवक को बंधक बना परिजनों से 12 लाख की फिरौती लेने आए आठ बदमाश दबोचे

Fri, 31 May 2019 01:42 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी/रेवाड़ी (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

लोहारू के एक युवक को बंधक बनाकर परिजनों से 12 लाख रुपये की फिरौती लेने आए आठ बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया। रेवाड़ी के बदमाश मनीष ने अपनी गैंग के साथ युवक को 11 मई से बंधक बना रखा था। पुलिस की पांच टीमों ने कार्रवाई करते हुए बदमाशों से छह पिस्तौल और 47 कारतूस बरामद किए हैं। गैंग के सरगना महेश पर हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, चोरी समेत करीब 22 केस दर्ज हैं।

विज्ञापन


भिवानी के लोहारू कस्बे का विक्रम रेवाड़ी में एक निजी कंपनी में कार्यरत है। शनिवार को छुट्टी के बाद लोहारू आ जाता था। 11 मई शनिवार को वह नहीं आया तो परिजनों ने फोन किया तो उसने न आने का कारण वर्क लोड होना बताया। 12 मई को विक्रम ने चचेरे भाई जय सिंह को बताया कि रेवाड़ी के महेश नामक युवक ने रुपये के लेनदेन में उसे बंधक बना रखा है। 

15 मई को विक्रम के पिता और अन्य लोग रेवाड़ी पहुंचे और महेश से संपर्क साधा तो उसने 12 लाख रुपये की मांग की। विक्रम के पिता ने लोहारू पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने 27 मई को केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। बुधवार शाम बदमाशों और विक्रम के परिजनों में रुपये देने और उसे घर छोड़ने पर सहमति बनी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार रात 10:00 बजे महेश गैंग के सदस्य पांच टीमों में अलग-अलग लोहारू पहुंचे। लोहारू में सोहांसड़-फरटिया टी-प्वाइंट पर बदमाश महेश ने गाड़ी रोकी तो पीछा कर रही पुलिस ने उसे साथी रवि के साथ वहीं पकड़ विक्रम को छुड़ा लिया।

पुलिस ने दोनों से दो पिस्तौल और आठ कारतूस बरामद किए। इसके बाद पुलिस ने बंसीलाल कॉलेज के पास, सतनाली मोड़ दादरी गेट, सब्जी मंडी के पास, कुड़ल बस स्टैंड पर छापामारी कर चार टीमों के बंटे गिरोह के आठ सदस्यों को पकड़ा। उनके कब्जे से छह पिस्तौल और 47 कारतूस बरामद हुए।

ये हुए गिरफ्तार
डीएसपी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़े बदमाशों में सती कालोनी रेवाड़ी निवासी महेश, दीपक, मसानी चौक महेंद्रगढ़ निवासी रवि, भगती नगर निवासी जितेंद्र, बड़ा तालाब रेवाड़ी निवासी दिनेश, न्यू आदर्श नगर निवासी सन्नी, सती कालोनी निवासी लियोनी, चौधरीवाड़ा रेवाड़ी निवासी देवेंद्र शामिल है। अब कोर्ट में पेश कर इन्हें रिमांड पर लिया जाएगा। 

महेश पर दर्ज हैं 22 केस
गैंग के सरगना महेश पर हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, चोरी समेत 22 केस दर्ज हैं। दीपक भी हत्या के मामले में वांछित है। बाकी सभी बदमाशों का भी आपराधिक रिकॉर्ड है। महेश 11 सितंबर 2014 में थाना खोल रेवाड़ी के हत्या मामले में नामजद है। दिनेश पर सात केस दर्ज है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें