फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: फाइनेंसर की सिर में गोली मारकर हत्या, एक की हालत गंभीर, ये विवाद की वजह

Fri, 31 May 2019 01:31 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे एसपी देहात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में गंगानगर थाना क्षेत्र के अम्हेड़ा गांव में गुरुवार रात फाइनेंसर गोपाल चौहान (रिटायर्ड फौजी) की पैसों के विवाद में सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस दौरान दूसरे पक्ष का फाइनेंसर भी गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार अम्हेड़ा गांव में शिवमंदिर के पास विपिन उर्फ बिन्नू पुत्र लोकेश गौतम का प्रोविजन स्टोर है। विपिन फाइनेंस का भी काम करता है। बताया गया कि विपिन ने फाइनेंसर गोपाल चौहान (36) पुत्र सतेंद्र गांव सिखेड़ा इंचौली हाल पता सद्भावना एंकलेव ईशापुरम से बीस हजार रुपये उधार लिए थे।

गुरुवार रात करीब साढ़े नौ बजे गोपाल विपिन के प्रोविजन स्टोर पर पहुंचा और 200 रुपये लेकर चला गया। उसके  बाद फिर से अपने साथियों के साथ पहुंचा। आरोप है कि गोपाल और विपिन में पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट और गोलीबारी हो गई। इस दौरान गोपाल के सिर में गोली मार दी गई। विपिन भी गोली लगने से घायल हो गया। फायरिंग के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची गंगानगर पुलिस फाइनेंसर गोपाल को लेकर निजी अस्पताल में पहुंची, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि विपिन को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
 
घटना की सूचना पर एसएसपी नितिन तिवारी, एसपी देहात अविनाश पांडेय, सीओ सदर देहात अखिलेश भदौरिया क्राइम ब्रांच और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने विपिन के परिजनों से पूछताछ की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि एक पूर्व प्रधान के बेटे का नाम भी चर्चा में आया है, जिसका यहां आना-जाना था। इसकी जांच की जा रही है। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें