फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक हत्याकांड: 60 साल के जीजा ने सोचा नहीं होगा... सरहज देगी ऐसी मौत, वजह जान हर कोई हैरान

Tue, 09 Jan 2024 05:59 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)

सार

60 वर्षीय जीजा को सरहज ने रूह कंपाने वाली मौत दी। प्रेमी के साथ मिलकर उसने हत्याकांड को अंजाम दिया। इसके बाद शव को खेत में फेंक दिया। हालांकि मुस्तैद मुक्तसर पुलिस ने 24 घंटे में हत्याकांड खुलासा कर दिया और दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब जिले में सरहज (सालेहार) ने प्रेमी के साथ मिलकर जीजा की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। दरअसल, जीजा प्रेम प्रसंग में रोड़ा बन रहा था। हत्या को अंजाम देने के बाद मृतक के शव को जलालाबाद रोड पर खेतों में फेंक दिया। पुलिस ने 24 घंटों के भीतर ही हत्यारोपी सरहज और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


मंगलवार को एसएसपी भागीरथ मीना ने प्रेसवार्ता में खुलासा किया कि सोमवार की सुबह मुक्तसर के जलालाबाद रोड पर खेतों में एक बुजुर्ग का शव मिला था। शव पर गहरी चोट के निशान थे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया और मृतक की पत्नी वीरपाल कौर के बयान पर थाना सदर में अज्ञात के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी। 

मृतक की पत्नी ने बताया कि उसके पति सोहन सिंह (60) पुत्र किक्कर सिंह निवासी गांव लद्दूआना (फाजिल्का) की मामी गुरमीत कौर अपनी बेटी सुखविंदर कौर के पास मुक्तसर के गांव चक्क बधाई बोरियां वाली बस्ती में रहती है। मामी की बेटी सुखविंदर कौर रिश्ते में पति की सरहज भी लगती है। मामी अक्सर बीमार रहती है। उसका पति रविवार की शाम सात बजे मामी का हाल जानने गांव चक्क बधाई में अपने साइकिल पर गया। मगर देर रात तक घर नहीं लौटा। जब उसके पति की कोई सूचना नहीं मिली तो वह अपने बहू और बेटे के साथ पहले सारी रात खोजबीन की। इसके बाद वह सोमवार की सुबह जब मुक्तसर के जलालाबाद रोड से गुजरे तो उन्हें खेतों में पड़ा एक शव मिला। पास जाकर देखा तो शव उसके पति का था। उसके सिर और अन्य जगहों पर गहरी चोट थी। 
विज्ञापन




एसएसपी ने बताया कि उन्होंने मामले की जांच के लिए डीएसपी संजीव गोयल की देखरेख में सीआइए प्रभारी गुरविंदर सिंह, थाना सदर प्रभारी वरुण व पुलिस टीमों का गठन किया और इस टीम ने जांच के बाद हत्यारोपी सरहज सुखविंदर कौर और उसके प्रेमी बेअंत सिंह निवासी सोहनेवाला को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


प्राथमिक पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि मृतक सोहन सिंह उनके प्रेम प्रसंग में रुकावट बन रहा था। सोहन सिंह अक्सर ही सुखविंदर कौर को उसके प्रेमी बेअंत सिंह से मिलने से रोकता था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। इन्हें अब अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें