पंजाब में नशे के कारोबार पर तमाम कोशिशों के बावजूद लगाम नहीं लग पा रही है। अभी-अभी पंजाब मे नशीले पदार्थ की खेप बरामद किए जाने का मामला समाने आया है। यह खेप फिरोजपुर जिले के गांव जलालाबाद में एक घर से बरामद की गई है। इंटेलिजेंस ने बरामद हेरोइन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, काउंटर इंटेलिजेंस ब्यूरो को खबर मिली कि जलालाबाद में सुखदेव नामक व्यक्ति ने अपने घर में नशीले पदार्थ छुपा कर रखे हुए हैं। सूचना के आधार पर इंटेलिजेंस ने कार्रवाई करते हुए घर पर छापा मारा। तलाशी के दौरान इंटेलिजेंस अधिकारियों ने हेरोइन बरामद की।
इसकी कीमत 45 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इंटेलिजेंस ने हेरोइन को अपने कब्जे में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पता चला कि हेरोइन पाकिस्तान से लाई गई थी।