बरनाला- बठिंडा नेशनल हाईवे पर हादसा
- फोटो : अमर उजाला
बरनाला- बठिंडा नेशनल हाईवे पर ऑर्बिट बस और सेंट्रो कार की भयानक टक्कर में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार गांव घुन्नत निवासी पांच लोग अपने कार में सवार होकर शहर जा रहे थे, जिसे बठिंडा से लुधियाना की तरफ से आ रही ऑर्बिट बस ने अपनी चपेट में ले लिया।
कार में पांच लोग सरपंच जग्गा सिंह, नंबरदार बहादुर सिंह, नंबरदार सुखजीत सिंह, पूर्व सरपंच हरदेव सिंह सवार थे। जानकारी मुताबिक सभी एक ही गांव से संबधित थे। मरने वालो में गॉव का एक मौजूदा सरपंच दो नंबरदार और एक पूर्व पंच बताया जा रहा है। घटना आज सुबह की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अपनी जांच शुरू कर दी है।
ड्रॉइवर को किया लुधियाना रेफर
इस हादसा में ड्राईवर जगतार सिंह जख़़्मी हालत में दाखिल है। रिपोर्टर ने गांव घुन्नस में जाकर देखा तो सारे वहां मातम छाया हुआ था। गांववासियों का कहना था कि सरकार की तरफ से बनाई जा रही इन सड़कों को गांवों को जाने के लिए कोई काट व स्पीड बेक्रर न देने कारण हादसे हो रहे है। वहीं, ओरबिट बस का चालक मौका-ए-वारदात पर ही फरार हो गया है। सड़क हादसे में गंभीर चालक को बरनाला सिविल अस्पताल से लुधियाना डीएमसी में रेफर कर दिया गया है।