दोस्त ने किया विश्वासघात। धोखे से अपनी महिला मित्र को बुलाकर दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप। पंजाब के लुधियाना में खुद को बीमार बताकर एक युवक ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिल कर अपनी ही महिला दोस्त को खाने में नशीला पदार्थ मिला कर उसके साथ चार दिनों तक गैंगरेप किया।
इतना ही नहीं आरोपी शादी का झांसा दे अपने घर ले गया। उसके बाद आरोपी ने अपने घर में भी उसके साथ दुराचार किया। आरोपी ने युवती को धमकियां दी कि वह इस बारे में किसी को बताए। वह युवती को उसके कॉलेज छोड़ कर फरार हो गया।
युवती ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों ने थाना पीएयू की पुलिस के पास इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में गुरदासपुर के गांव काहनुवाल निवासी गौरवदीप सिंह, हरमन सिंह और दो अन्य के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज किया है।
पीड़ित युवती की ओर से पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक वह एक निजी संस्थान में बीएससी फैशन डिजाइनिंग की छात्रा है।
उसकी और गौरवदीप सिंह की स्कूल के समय से ही दोस्ती थी। 22 मार्च को उसे हरमन का फोन आया कि गौरव बहुत बीमार है और उसके बचने के चांस कम है और वह आखिरी बार उससे मिलना चाहता है। इस पर उसने बस पकड ली।