फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी से मांगी 30 लाख रुपये की रंगदारी: कहा- दो तीन तुम्हारे, तीसरा दिन मेरा होगा...गोली कहीं से भी चल सकती है

Wed, 27 Apr 2022 04:06 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

एसआई हरपाल सिंह का कहना है कि शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है। जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दयानंद कॉलेज मार्ग स्थित अग्रवाल कॉलोनी निवासी व्यापारी दीपक सिंगल से अंतरराष्ट्रीय व्हाट्सएप कॉल व संदेश के जरिये 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। बदमाश ने रुपये न देने पर गोली मारने की धमकी दी है। इस बारे में दीपक सिंगल ने शहर थाना पुलिस को शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों को पकड़ने और सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस को दी गई शिकायत में दीपक सिंगल ने बताया कि उसकी लोहे की फैक्टरी और फर्नीचर बनाने का काम है। 20 अप्रैल सुबह साढ़े आठ बजे मोबाइल नंबर पर कॉल आई और कॉल करने वाले ने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद से लगातार इंटरनेशनल नंबर से कॉल आ रही हैं। मंगलवार को वह अपने ऑफिस में बैठा था। उस समय व्हाट्सएप पर इंटरनेशनल नंबर से एक के बाद एक तीन संदेश मिले।

उनमें लिखा था दो दिन तुम्हारे, तीसरा दिन मेरा होगा। 30 लाख रुपये दो, नहीं तो कहीं से भी गोली चल सकती है। उन्होंने बताया कि इंटरनेशनल नंबर से जो कॉल आती थी वह तीस सेकेंड तक चलती थी, इसके अलावा बीच-बीच में आवाज कटती थी। मामले की जांच कर रहे एसआई हरपाल सिंह का कहना है कि शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है। जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा। 
विज्ञापन


बदमाश बोला- तेरी पूरी फैमिली को जानते हैं
व्यापारी के व्हाट्सएप पर भेजे गए संदेश में यह भी लिखा हुआ है कि हम तेरी पूरी फैमिली को जानते हैं। तेरी दो फैक्टरियां हैं। तेरी स्टील की फैक्टरी है और तेरे पापा की लोहे की फैक्टरी है। दो दिन का समय देता हूं, दो दिन में रुपये चाहिए। दो दिन तेरेे, तीसरा दिन मेरा रहेगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें