फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप के बाद बच्ची को गोद में ले गया घर

Tue, 09 Dec 2014 12:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनीमाजरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ोसी के घर की छत से बच्ची को किडनेप कर सुखना के जंगल में रेप किया, फिर गोद में उठाकर घर ले गया। मामला, चंडीगढ़ के गांव किशनगढ़ का है।
विज्ञापन


परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शंकर को गिरफ्तार कर लिया। मूलरूप से उत्तराखंड निवासी शंकर किशनगढ़ में तीन-चार युवकों के साथ रहता है और एक ठेकेदार के पास लेबर का काम करता है।

पुलिस के अनुसार, शंकर बच्ची को करीब 11:15 बजे छत से उठाकर सुखना लेक के पास बने जंगलों में ले जाकर दुराचार किया। इसके बाद शंकर उसे दोपहर करीब एक बजे किशनगढ़ ले आया। इस दौरान बच्ची के परिजन उसे ढूंढ रहे थे।
विज्ञापन


बच्ची को शंकर के साथ देखकर परिजनों से उसका विवाद शुरू हो गया और पुलिस को मौके पर बुलाया गया। तब तक परिजनों को यह पता नहीं था कि बच्ची के साथ दुराचार हुआ है।
विज्ञापन

मेडिकल में हुई दुराचार की पुष्टि

मनीमाजरा थाना प्रभारी चरणजीत सिंह ने दोनों पार्टियों को थाने बुलाकर पूछताछ की तो मामला संदिग्ध लगा।

उन्होंने महिला एएसआई को बच्ची की जांच करने और उससे बात करने के लिए अकेले में भेजा। तब पता चला कि बच्ची के साथ दुराचार हुआ है। इसके बाद फिर मेडिकल जांच करवाई गई, जिसमें दुराचार की पुष्टि हुई।

उधर, मनीमाजरा थाना प्रभारी चरणजीत सिंह ने बताया कि दुराचार के दौरान अगर बच्ची बेहोश हो जाती तो शंकर उसे मारकर जंगल में भी फेंक सकता था। फिलहाल, आरोपी के खिलाफ किडनैपिंग, दुराचार का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें