फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala: समाना में दिल दहला देने वाला हत्याकांड, बीच रास्ते युवक को उतारा मौत के घाट, दोस्त पर भी किया हमला

Fri, 25 Aug 2023 05:46 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

मृतक की पहचान लखविंदर सिंह (27) निवासी गांव फतेहपुर के तौर पर हुई है। वह धागा मिल में काम करता था। तुरंत घायलों को समाना के अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने लखविंदर सिंह को मृत करार दे दिया। पुलिस के मुताबिक लखविंदर सिंह के सिर व पीठ पर तेजधार हथियारों से हमला किया गया है।
विज्ञापन
मृतक लखविंदर सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के पटियाला जिले के गांव फतेहपुर के रहने वाले एक युवक को चार लोगों ने बीच रास्ते में हथियारों से हमला कर मौत के घाट उतार दिया है। बचाने पहुंचे दोस्त पर भी आरोपियों ने हमला किया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


समाना की डीएसपी नेहा अग्रवाल ने बताया कि अब तक की जांच में सामने आया है कि आरोपियों और युवक के बीच घटनास्थल पर ही किसी बात पर झगड़ा हुआ। इस दौरान तैश में आरोपियों ने वारदात को अंजाम दे डाला। डीएसपी ने कहा कि आरोपियों की पहचान अभी नहीं हो पाई है लेकिन जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मृतक की पहचान लखविंदर सिंह (27) निवासी गांव फतेहपुर के तौर पर हुई है। वह धागा मिल में काम करता था। उसके भाई गुरविंदर सिंह के मुताबिक लखविंदर सिंह गांव के ही रहने वाले मेवा सिंह के साथ गुरुवार देर शाम मोटरसाइकिल से पटियाला जा रहा था। रास्ते में मोटरसाइकिल पर सवार होकर करीब चार लोगों पहुंचे। सभी हथियारों से लैस थे। 
विज्ञापन


इन्होंने उसके भाई पर हमला कर दिया। जब गांव का सोनू सिंह बचाने को आगे बढ़ा तो उसके साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। सभी आरोपी मौके से भाग निकले। तुरंत घायलों को समाना के अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने लखविंदर सिंह को मृत करार दे दिया। पुलिस के मुताबिक लखविंदर सिंह के सिर व पीठ पर तेजधार हथियारों से हमला किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें