फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत: घर में अकेली थी नाबालिग लड़की... घुस आया मोहल्ले का युवक, दरिंदगी की और ये धमकी दी

Fri, 25 Aug 2023 05:40 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

शिकायत के मुताबिक नाबालिग लड़की इलाके के ही एक स्कूल में पढ़ाई करती है। गुरुवार को परिवार वाले किसी काम से बाहर गए थे। पीड़िता घर में अकेली थी। आरोपी उसे घर में अकेला देख घुस आया। उसने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया और किसी को कुछ न बताने की धमकी दी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के लुधियाना में अकेली नाबालिग लड़की को देख इलाके का ही युवक घर में घुस गया। युवक ने घर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। वहीं किसी को कुछ न बताने की धमकी भी दी। मगर हिम्मत दिखा नाबालिग ने परिवार वालों को पूरी आपबीती बताई। थाना डाबा पुलिस को परिवार ने शिकायत दी है। 

विज्ञापन

परिवार की शिकायत पर थाना डाबा की पुलिस ने आरोपी साहिल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। उधर, पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच करवाने की प्रक्रिया भी आरंभ कर दी है।

शिकायत के मुताबिक नाबालिग लड़की इलाके के ही एक स्कूल में पढ़ाई करती है। गुरुवार को परिवार वाले किसी काम से बाहर गए थे। पीड़िता घर में अकेली थी। आरोपी उसे घर में अकेला देख घुस आया। उसने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया और किसी को कुछ न बताने की धमकी दी। 
विज्ञापन

पीड़िता काफी डर गई थी। परिवार वालों के लौटने के बाद भी वह चुपचाप थी। जब परिवार के लोगों ने बार-बार चुप्पी की वजह पूछी तो पीड़िता ने पूरा मामला बयां किया। इसके बाद शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें