फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक: दो माह की बच्ची को महिला ने मारा थप्पड़ तो पति ने डांटा, कमरे में जाकर किया कुछ ऐसा... सब रह गए सन्न

Wed, 07 Feb 2024 09:33 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

पंजाब के लुधियाना में पति की डांट से क्षुब्ध महिला ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। वहीं परिवार के बयान के आधार पर धारा-174 के तहत कार्रवाई की। महिला की शादी करीब सवा साल पहले हुई थी। पति मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला ने गुस्से में दो महीने की बच्ची के गाल पर थप्पड़ मार दिया। इस पर पति ने उसे डांट दिया। पति की डांट से क्षुब्ध महिला ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। मामला पंजाब के लुधियाना शहर के सतगुरु नगर इलाके का है। महिला की पहचान 26 वर्षीय अर्चना के रूप में हुई है। स्कूल से लौटने के बाद जब महिला का देवर उसे बुलाने घर पहुंचा तो मामले का खुलासा हुआ। शव लटकता देख उसके होश उड़ गए।

विज्ञापन


उसने शोर मचाया और तुरंत इसकी जानकारी अपने भाई सन्नी को दी। आसपास के लोगों ने अर्चना को नीचे उतारा। मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने के बाद थाना साहनेवाल की पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। बुधवार की सुबह नोएडा से अर्चना के परिवार वाले पहुंचे। उनके बयान के आधार पर पुलिस ने 174 के तहत मामला दर्ज किया।

थाना साहनेवाल के एसएचओ इंद्रजीत सिंह बोपाराय ने बताया कि अर्चना की शादी करीब सवा साल पहले सन्नी से हुई थी। सन्नी इलाके में ही मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाता है। अर्चना का मायका नोएडा में है। उसकी दो महीने की एक बेटी भी है। सोमवार को वह किसी बात पर गुस्से में थी और बच्ची भी रो रही थी। उसने गुस्से में बच्ची के गाल पर थप्पड़ मार दिया। इसके बाद सन्नी ने अर्चना को डांट लगा दी और वह खाना खाने के बाद अपनी दुकान पर चला गया। पीछे से पति की डांट से गुस्साई अर्चना ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें