फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में हादसा: अनियंत्रित होकर बस डिवाइडर से टकराई, लुधियाना के 21 यात्री घायल

Sat, 20 Nov 2021 06:41 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)

सार

पंजाब के पठानकोट में एक बस हादसाग्रस्त हो गई। अनियंत्रित होकर बस डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में 21 यात्री घायल हुए हैं। बस में 35 लोग सवार थे। सभी घायल लुधियाना के रहने वाले हैं। हादसा पठानकोट में जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर मीरथल गांव के पास हुआ।
विज्ञापन
पठानकोट के अमनदीप अस्पताल में इलाज करवाते यात्री। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर-पठानकोट नेशनल हाइवे पर गांव मीरथल के पास अनियंत्रित बस डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में 21 यात्री घायल हो गए। इनमें से एक को गंभीर जबकि, अन्यों को मामूली चोटें आई हैं। सभी घायल यात्रियों को पुलिस ने एंबुलेंस के जरिए अमनदीप अस्पताल में भर्ती करवाया है। 

विज्ञापन


वहीं, थाना नंगलभूर की पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जांच अधिकारी एएसआई राम भजन ने बताया कि उक्त ननकाना बस में सवार 35 यात्री लुधियाना से शुक्रवार सुबह जम्मू में बिरादरी की मेल में शामिल होने गए थे। वापसी पर शुक्रवार देर रात बस जम्मू से लुधियाना की ओर निकली थी। 

रात डेढ़ बजे के करीब जैसे ही बस मीरथल के पास पहुंची तो चालक बस से संतुलन खो बैठा। असंतुलित बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। एएसआई ने बताया कि बस में बैठे 35 में से 21 यात्री घायल हो गए। जिन्हें पठानकोट के अमनदीप अस्पताल में दाखिल करवाया गया। 
विज्ञापन


सभी घायल यात्री लुधियाना के रहने वाले हैं। घायलों की पहचान महक, गीता, शिवानी, महिमा खन्ना, आशा खन्ना, आर्यन, संतोष रानी, रुचि खन्ना, मोना, पूजा खन्ना, हरजिंदर खन्ना, बलदेव, सुभाष, ज्योति खन्ना, आयान, स्नेहलता, ओमप्रकाश, मोना, मन्नत, करण, शाम लाल के तौर पर हुई है। थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि इनमें से एक व्यक्ति को गंभीर चोट आई है। अन्यों की हालत खतरे से बाहर है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें