महम के भिवानी स्टैंड निवासी युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते पहले चूहे मारने की दवाई निगली, इसके बाद नहर में छलांग लगा दी। कुछ देर बाद वह खुद ही नहर से बाहर निकला और सड़क किनारे मृत अवस्था में मिला। शव और सड़क किनारे खड़ी लावारिस स्कूटी को देखकर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही महम थाना पुलिस व एफएसएल टीम इंचार्ज डॉ. सरोज दहिया मलिक मौके पर पहुंची। पुलिस व एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। शव के पास से बैग बरामद किया, जिसमें एक डायरी, चूहे मारने की दवा व सुसाइड नोट बरामद किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई शवगृह भिजवाया। वहीं मृतक के परिजनों के बयान पर पुलिस ने आगामी कार्यवाई शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें- खुलासा: घरवालों को नींद की गोली देकर युवकों से मिलने आई थीं युवतियां, फिर हुई दो पुलिसवालों की हत्या
पुलिस के अनुसार मृतक युवक राहुल (20) एक कंप्यूटर सेंटर पर काम करता था। रविवार शाम को वह स्कूटी लेकर खरकड़ा स्थित नहर के पास पहुंचा। वहां पर उसने पहले जहर का सेवन किया। उसके बाद नहर में छलांग लगा दी। उसके बाद वह खुद ही नहर से बाहर निकला तथा सड़क के किनारे मृत अवस्था में मिला । सोमवार सुबह जब ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचित किया।
मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। मृतक के पास मिले बैग में चूहे मारने की दवा के अलावा पुलिस ने एक डायरी व सुसाइड नोट बरामद किया है। डायरी में दो लड़कियों के फोटो लगाए गए हैं, पूरी डायरी में पूरी शायरी लिखी है। जगह जगह दिल के निशान बने हैं। सुसाइड नोट में भी दिल का निशान बनाया गया है और लड़कियों के नाम लिखे है। इससे यह स्पष्ट हुआ कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते ही आत्महत्या की है। शिकायत व सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस जांच में जुटी है।